West Bengal Breaking News : अपने हक के लिए सड़क पर उतरे आदिवासी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

अपने हक के लिए सड़क पर उतरे आदिवासी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को आदिवासी अधिकार व विकास मंच के बैनर तले इस समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया और बाद में जिलाधिकारी को अपनी मांगों पर केंद्रित ज्ञापन भी सौंपा. मांग है कि लंबे समय से आदिवासियों के कब्जे में वनभूमि का पट्टा व परचा दिया जाये. साथ ही सभी गांवों व कस्बों में तत्काल 100 दिनों के काम और बकाया मजदूरी अदा की जाये. साथ ही किसान मित्र योजना का लाभ दिलाया जाये. सैकड़ों आदिवासी जुलूस की शक्ल में बांकुड़ा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जुटे और फिर उनके प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों पर केंद्रित ज्ञापन डीएम ऑफिस में जाकर दिया.

बैग खोलते ही दिखने लगा नोटों का बंडल

गुप्त जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने महानगर के बाबूघाट बस स्टैंड के पास से संदेह के आधार पर दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली. उनके बैग खोलकर देखते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये. बैग से 500-500 रुपये के 600 नोट मिले। जांच करने पर सभी नोट नकली निकला। इसके बाद मालदह के दोनों जाली नोट सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद रेजाउल करीम उर्फ राजीव (28) और शेख जमीरूल उर्फ जमीर (25) बताये गये हैं. दोनों के पास से 3 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये गये हैं. दोनों मालदह जिले में स्थित वैष्णव नगर थानाअंतर्गत भगवानपुर के रहनेवाले हैं.

मीडिया पर नियंत्रण की याचिका लेकर हाइकोर्ट पहुंची रूजिरा

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसी की जांच के दौरान मीडिया की अति सक्रियता पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है. मंगलवार को हाइकोर्ट के न्यायाधीश सब्यसाची भट्टाचार्य की एकल पीठ में सुनवाई के दौरान रूजिरा बनर्जी के अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि वह और उनके पति अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फर्जी और आधी-अधूरी खबरें प्रकाशित की जा रही हैं.

माकपा ने मनरेगा के बकाया पैसों की मांग पर किया घेराव

बीरभूम जिले के नलहाटी-1 ब्लॉक स्थित बीडीओ कार्यालय का मंगलवार को माकपा की ओर से घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. मुख्य रूप से एक सौ दिन काम के बकाया पैसों की मांग, सौ दिन काम की योजना को फिर से शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया. इसके बाद बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना देकर उक्त मांगों को रखा गया. इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर माकपा के पूर्व सांसद डॉ रामचंद्र डोम समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

कैबिनेट की बैठक गुरुवार को

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक करेंगी. इस बैठक में भी डेंगू-मलेरिया की स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है.

डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए मंत्री फिरहाद आज करेंगे बैठक

राज्य में डेंगू-मलेरिया को प्रकोप जारी है. डेंगू की वजह से सबसे अधिक प्रकोप फैला हुआ है. राज्य में 50 हजार से अधिक लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं. आये दिन इस मच्छर जनित बीमारियों की वजह से लोगों की मौत हो रही है. ऐसे में राज्य सचिवालच नबान्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम 128 नगरपालिकाओं के साथ चर्चा करेंगे. डेंगू-मलेरिया को लेकर मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी सभी विभागों और जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनेवाले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola