Live Updates

West Bengal Breaking News : खंंडपीठ से सुजय कृष्ण भद्र को नहीं मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

खंंडपीठ से सुजय कृष्ण भद्र को नहीं मिली राहत

एकल पीठ के बाद खंडपीठ से भी सुजय कृष्ण भद्र व उर्फ कालीघाटेर काकू को राहत नहीं मिली. आवाज का नमूना संग्रह मामले में एकल पीठ के फैसले पर हस्तक्षेप करने से खंडपीठ ने इनकार कर दिया. हालांकि न्यायाधीश सोमेन सेन व न्यायाधीश उदय कुमार की खंडपीठ का यह मानना था कि न्यायाधीश अमृता सिन्हा का आवाज का नमूना संग्रह करने को लेकर निर्देश देना सठिक नहीं था. खंडपीठ ने कहा कि इसकी अगली प्रक्रिया पर अंतिम फैसला न्यायाधीश तीर्थंकर घोष लेंगे. एकल पीठ के फैसले के खिलाफ सुजय कृष्ण खंडपीठ में गए थे.

लगातार इडी दफ्तर पहुंच परेशान कर रही पुलिस

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) के रवैये के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से बुधवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. इडी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि संदेशखाली में रेड करने कौन-कौन इडी के अधिकारी गये थे, बंगाल पुलिस उन इडी अफसरों का नाम जानने के लिए लगातार इडी दफ्तर आकर इडी अधिकारियों पर मानसिक दबाव देने का प्रयास कर रही है. इडी के वकील ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता का ध्यान इस ओर आकर्षित किया.

ट्रिपल मर्डर मामले में एक और युवक गिरफ्तार,अब तक तीन हुए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाने की पुलिस ने पानागढ़ रेलपार शारदा पल्ली में हुए ट्रिपल मर्डर केस (Triple Murder Case) मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम प्रसेनजीत विश्वकर्मा (30) है. पुलिस ने अबतक इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले मोहम्मद जुनैद उर्फ पप्पू तथा मृत सिमरन विश्वकर्मा की चाची रिंकी विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें 10 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ चला रही है.

राज्यपाल ने राशन घोटाले की जांच पर मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने मुख्य सचिव बीपी गोपालिका सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को राशन घोटाले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने को कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी

कोलकाता समेत जिलों में कम होगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार बदलाव हाे रहा है. कभी ठंड (Cold) की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ताे कभी अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी होने लग रही है. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में राज्य भर में तापमान में काफी गिरावट आ सकती है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के बाद दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान गिर सकता है. अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग जिले में बारिश की संभावना है. कोलकाता समेत जिलों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है.

बीरभूम में नकली नोटों के कारोबार का हुआ भंडाफोड़

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अवैध विस्फोटक (illegal explosives) और अवैध हथियारों की बरामदगी की घटना का मामला अभी तक पूरी तरह से थमा नहीं था. इस बीच अब जिले में नकली नोटों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. जिले के ग्रामीण बाजारों में नकली नोटों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस मुहिम छेड़ दी है. इसी बीच जिले के मल्लारपुर थाना पुलिस ने मल्लारपुर के बीरचंद्रपुर बाजार इलाके से शेख ताजमुल नाम के एक युवक को 500 रुपये के 30 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पुलिस ने स्थानीय जाबुनी गांव से शेख पियारुल नाम के नकली नोट कारोबारी को पहले ही गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola