Weather Today: दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के 6 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2021 7:12 PM
Weather Today: दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
कोलकाताः दार्जीलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी समेत उत्तर बंगाल के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि इन जिलों में 30 जून से 2 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी. दूसरी तरफ, दक्षिण बंगाल को भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि, इस क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी.
अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल के कई जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है. ऐसी स्थिति में 30 जून से आगामी दो जुलाई तक दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार व उत्तर दिनाजपुर को अलर्ट पर रखा गया है.
मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान अलीपुरदुआर जिला के बक्सदुआर में सबसे ज्यादा 250.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि हासीमारा में 230 मिलीमीटर बारिश हुई है. जलपाईगुड़ी जिला के डायना में 248.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है.
Also Read: West Bengal Weather Report: बीरभूम में वज्रपात से 3 की मौत, दो घायल
उत्तर बंगाल के नेओड़ा में 164.8 मिमी, झालोंग में 180.4 मिमी, नागराकाटा में 191.8 मिमी, मुरती में 183 मिमी, माथाभांगा में 145 मिमी, अलीपुरदुआर में 110.2 मिमी, कूचबिहार में 112.6 मिमी, बारोभिषा में 164.6 मिमी, कुमारग्राम में 150 मिमी, बागराकोटे में 135.8 मिमी और गजोलेडोबा में 98.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. उमस भरी गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी. बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा. दोनों सामान्य से 2 डिग्री अधिक है.
Also Read: West Bengal Weather Forecast: दक्षिण बंगाल में वज्रपात की आशंका, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










