Bengal Weather Forecast : बंगाल में पारा और गिरा, बढ़ रही है सर्दी , दिसंबर की शुरुआत में फिर चक्रवात का खतरा
Published by : Shinki Singh Updated At : 24 Nov 2023 1:25 PM
कोलकाता में आज आसमान साफ रहेगा. रात में तापमान धीरे-धीरे कम होगा . सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर होते-होते हल्की गर्मी महसूस होने लग रही है. सप्ताह के अंत में ठंड बढ़ने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत जिलों में लगातार पारा कम होता नजर आ रहा है. अब धीरे-धीरे बंगाल में ठंड ने दस्तक देना शुरु कर दिया है. इस बीच दिसंबर की शुरुआत में चक्रवात (Cyclone) का भी खतरा है. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के मजबूत होने के पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक कल 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बनेगा. रविवार, 26 नवंबर को निम्न दबाव की आशंका है. वर्तमान में इसकी दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा यानी आंध्र प्रदेश तट है
यदि यह चक्रवात बन जाता है, तो इसका नाम मिगजौम होगा. यह नाम म्यांमार द्वारा दिया गया है. अगर यह चक्रवात बनता है तो इस साल बंगाल की खाड़ी में यह चौथा चक्रवात होगा. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 तारीख से भारी बारिश और हल्के तूफान की आशंका है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नवंबर के आखिरी कुछ दिनों में तूफानी बारिश होने की संभावना है.
Also Read: West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा खत्म करना चाहती है आरक्षण
दक्षिण बंगाल में आसमान साफ रहेगा. पुरुलिया, बांकुड़ा समेत कई पश्चिमी जिलों में पहले से ही तापमान 15 से16 डिग्री सेल्सियस है. अगले चार दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि सप्ताह के अंत तक पारा और गिरेगा.
Also Read: WB News : बंगाल को व्यापार शिखर सम्मेलन में 3.76 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलेः ममता बनर्जी
उत्तर बंगाल में फिलहाल आसमान बादल रहित साफ है. बारिश की कोई संभावना नहीं. ठंड धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों में उत्तर बंगाल में तापमान लगभग वैसा ही रहेगा, लेकिन सर्दी का मूड धीरे-धीरे बदलेगा. अगले सप्ताह की शुरुआत में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
Also Read: Gautam Adani के हाथ से छूट सकती है बंगाल की बड़ी बंदरगाह परियोजना, ममता बनर्जी के इस फैसले ने बढ़ा दी परेशानी
कोलकाता में आज आसमान साफ रहेगा. रात में तापमान धीरे-धीरे कम होगा . सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर होते-होते हल्की गर्मी महसूस होने लग रही है. सप्ताह के अंत में ठंड बढ़ने की संभावना है. कोलकाता में सुबह का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस है. सामान्य से 1 डिग्री अधिक. कल दोपहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था. सामान्य से एक डिग्री कम.
Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेम मंदिर घाट पर छठ पूजा का किया वर्चुअली उद्घाटन, कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










