Bengal Weather Forecast : दुर्गापूजा के दौरान अष्टमी के बाद बारिश की संभावना ? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Updated at : 14 Oct 2023 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : दुर्गापूजा के दौरान अष्टमी के बाद बारिश की संभावना ? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मॉनसून कल यानि की 13 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों से विदा हो गया है. उत्तर बंगाल के मालदा से भी मॉनसून विदा हो चुका है इसलिए बिना बारिश (Rain) के ही पूजा मनाई जाएगी. ऐसा मौसम विभाग का मानना ​​है. पूजा से पहले आखिरी वीकेंड में शॉपिंग करने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. शनिवार को महालया में बंगाल में बारिश नहीं होगी. दुर्गापूजा के दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. माना जा रहा है कि पूजा सुहावने मौसम में होगी. पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि अष्टमी के बाद मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है.


पश्चिमी जिलों में सुबह हल्की सर्दी का अहसास

पश्चिमी जिलों में सुबह हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है. नौवें और दसवें दिन मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. पूजा के दौरान पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है दार्जिलिंग, कलिम्पोंग में हल्की बारिश की संभावना है. उत्तर बंगाल के बाकी जिलों जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, अलीपुरद्वार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. पहाड़ों में वातावरण सुहावना रहेगा. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. सप्तमी से दशमी तक उत्तर बंगाल के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है.

नवमी और दशमी को हल्की बारिश की संभावना

नवमी और दशमी को बारिश की संभावना है. 23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कोलकाता सहित तटीय जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: राहुल, मल्लिकार्जुन व शरद पवार ने ममता से की फोन पर चर्चा, 4 नवंबर को नागपुर में हो सकती है I-N-D-I-A की बैठक
उत्तर बंगाल में  हल्की बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआ, कूच बिहार के जलपाईगुड़ी जिले में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वर्षा की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जायेगी. उसके बाद केवल दार्जिलिंग कालिम्पोंग में हल्की बारिश जारी रहेगी. धीरे-धीरे जलवाष्प की मात्रा कम होगी और उत्तर बंगाल में बारिश भी कम होगी. पहाड़ी इलाकों को छोड़कर उत्तर बंगाल में सोमवार से मंगलवार तक शुष्क मौसम रहेगा.

Also Read: WB News: सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम के घर सीबीआई की छापेमारी, जानें क्या है मामला
कोलकाता का आज का तापमान 

कोलकाता में फिलहाल बादल रहित साफ आसमान रहेगा. उमस के कारण थोड़ी परेशानी होगी. हवा में जलवाष्प की मात्रा धीरे-धीरे कम हो जायेगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. शुक्रवार दोपहर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. वायु में जलवाष्प की मात्रा 37 से 87 प्रतिशत है.

Also Read: Bengal Weather :बंगाल में बारिश का कहर जारी, उत्तर बंगाल के 3 जिलों में रेड अलर्ट, शनिवार से बदल सकता है मौसम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola