बंगाल में 36000 शिक्षकों की चली गयी नौकरी, ममता बनर्जी ने कहा- मत घबराना, हाईकोर्ट के फैसले को देंगे चुनौती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी गंवाने वाले 36 हजार शिक्षकों से कहा है कि आप घबराएं नहीं. हम कलकत्ता हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती देंगे. हमकोर्ट से अपील करेंगे कि एकल बेंच के इस फैसलो को निरस्त करें.
पश्चिम बंगाल में प्राइमरी स्कूल के 36,000 शिक्षकों की नौकरी चली गयी है. ऐसे शिक्षकों में सूबे की मुखिया ममता बनर्जी ने उम्मीद जगायी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी गंवाने वाले 36 हजार शिक्षकों से कहा है कि आप घबराएं नहीं. हम कलकत्ता हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती देंगे. हमकोर्ट से अपील करेंगे कि एकल बेंच के इस फैसलो को निरस्त करें.
ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रदेश के सचिवालय नबान्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमें लगातार फोन कॉल आ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आगे क्या होगा? मैं ऐसे लोगों से अपील करती हूं कि आपलोग घबरायें नहीं. आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. हम कोशिश कर रहे हैं. हाईकोर्ट के इस फैसले को बदलने के लिए हम खंडपीठ में अपील करेंगे.
बता दें कि शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 36 हजार शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द कर दिया था. न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने वर्ष 2016 के पैनल के तहत नियुक्त किये गये अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द कर दिया था. अनियमितता की वजह से वर्ष 2014 के प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में टीइटी उत्तीर्ण और वर्ष 2016 के पैनल में शामिल नौकरी के उम्मीदवारों में जो अप्रशिक्षित हैं, उनकी ही नौकरी रद्द की गयी है.
कोर्ट ने इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा पर्षद को निर्देश दिया था कि तीन महीने में नये सिरे से पैनल तैयार करें और उसी पैनल से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करें. कोर्ट ने यह भी कहा कि नौकरी कर रहे जिन अप्रशिक्षित शिक्षकों ने इस बीच अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, वह नयी नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. उत्तीर्ण होने पर उनकी नौकरी पर ब्रेक नहीं पड़ेगा. अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि ये सभी 36 हजार प्राथमिक शिक्षक आगामी चार महीने तक अपने स्कूल में जा सकेंगे और नौकरी कर सकेंगे.
Also Read: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की मदद करने को ममता बनर्जी तैयार, तृणमूल सुप्रीमो ने साथ में रख दी ये शर्त
वकीलों ने कहा था कि शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. इतने बड़े पैमाने पर पहले कभी नियुक्ति को रद्द नहीं किया गया था. नियुक्ति में अनियमितता के प्रमाण मिलने के बाद 36 हजार अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति को कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




