ePaper

यूपी निकाय चुनाव: Voter ID नहीं है, तो इस तरह से डाल सकते हैं वोट, जानें प्रक्रिया...

Updated at : 04 May 2023 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव: Voter ID नहीं है, तो इस तरह से डाल सकते हैं वोट, जानें प्रक्रिया...

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का गुरुवार को मतदान होना है. चुनाव के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों ने प्रचार में अपना दम लगा दिया है.अब जनता को ईवीएम में किस्मत कैद करनी है. अगर आप को भी करना है मतदान, मगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो यहां जानिए कैसे हो सकते हैं शामिल.

विज्ञापन

Kanpur : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का गुरुवार को मतदान होना है. चुनाव के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों ने प्रचार में अपना दम लगा दिया है. अब जनता को ईवीएम में किस्मत कैद करनी है. अगर आप भी वोट डालते हैं तो आप भी ये पहले देख लीजिए कि क्या आपका वोटिंग लिस्ट में नाम है या नहीं. अगर आपका वोटिंग लिस्ट में नाम है तो आप भी वोटर आईडी के जरिए वोट दे सकते हैं. लेकिन, अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो क्या होगा.

बिना वोटर आईडी कार्ड के भी दें सकते हैं वोट

मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड है तो वह आसानी से वोट दे सकता है. लेकिन, अगर मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है. आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट दे सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना आवश्यक है. अगर वोटर लिस्ट में नाम है तो बिना वोटर आईडी कार्ड के किसी अन्य सरकारी पहचान पत्र के जरिए चुनाव में वोट दिया जा सकता है.

इस स्थिति में आप वोटर आईडी कार्ड के साथ ही अन्य फोटो पहचान पत्र दिखाकर भी वोट दे सकते हैं. ऐसे में जिन मतदाता के पास वोटर कार्ड नहीं है वे मतदान के दिन दिन वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि को दिखाकर भी वोट कर सकते हैं.

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम है या नहीं

अगर आप अपना नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसे देख सकते हैं. आप चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपने एरिया या नाम के आधार पर अपना नाम खोज सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग ने हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग वेबसाइट बनाई हुई है, जहां आप मतदाता सूची देख सकते हैं.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola