ePaper

PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में घूमें सिंगापुर, जानें लोग क्यों करते हैं यहां जाना पसंद

Updated at : 12 Dec 2023 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में घूमें सिंगापुर, जानें लोग क्यों करते हैं यहां जाना पसंद

Christmas in Singapore: अगर ऐसे में आप क्रिसमस की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सिंगापुर जा सकते हैं. क्रिसमस की छुट्टियों पर लोगों को सिंगापुर जाना काफी अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं इस क्रिसमस के ट्रिप प्लान के बारे में.

विज्ञापन
undefined

Christmas in Singapore: हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस का इंतजार लगभग हम सभी को होता है. यह हर साल होता है फिर भी लोग इसके लिए काफी उत्सुक होते हैं. इस दिन लोग अपने घरों को लाइटिंग, डेकोरेशन और क्रिसमस ट्री लगा कर सजाते हैं. लोग केक लाते हैं और चर्च भी जाते हैं.

undefined

वहीं सेंटा का इंतजार हर बचा करता रहता है जो इस दिन उपहार देता है. इसके अलावा इस दिन सबकी छुट्टी होती है. अगर ऐसे में आप क्रिसमस की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सिंगापुर जा सकते हैं. क्रिसमस की छुट्टियों पर लोगों को सिंगापुर जाना काफी अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं इस क्रिसमस के ट्रिप प्लान के बारे में.

undefined

सिंगापुर घूमने के लिए वहां के लोगों के बारे में जानना बेहद जरूरी है. यहां अलग-अलग धर्म के लोग एकता के साथ रहते हैं. इस समय दूसरे जगहों से भी लोग आते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है जब आप यहां की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा दूसरे देश के लोगों से मिलकर आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं.

Also Read: Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो
undefined

क्रिसमस को बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट करता दक्षिण एशिया और मलेशिया के बीच का यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से फलीभूत प्रतीत होता है. यहां 24 दिसंबर की रात 12 बजते ही क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है.

undefined

समुद्र के किनारे से लेकर सिंगापुर के हर एक कोने में क्रिसमस के जश्न में लोग डूबे रहते हैं. बॉर्टेनिकल गार्डन के विभिन्न प्रकार के फूल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. इसके अलावा यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के बीच सूर्यास्त देख सकते हैं. आपको बता दें कि सिंगापुर शॉपिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है तो कम पैसों में भी आप यहां अच्छी खरीदारी कर सकते हैं.

Also Read: Christmas Day 2023: क्रिसमस को बनाना है खास, तो दिल्ली के इन 3 चर्च का करें दीदार
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola