ePaper

शाहरुख खान के समर्थन में उतरे विशाल डडलानी, कहा- 3000 किलो ड्रग पकड़ाए जाने और किसानों की हत्या से...

Updated at : 10 Oct 2021 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान के समर्थन में उतरे विशाल डडलानी, कहा- 3000 किलो ड्रग पकड़ाए जाने और किसानों की हत्या से...

शाहरुख खान और गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान को लेकर बहुत परेशान हैं. शाहरुख का हौसला बढ़ाने के लिए उनके दोस्त और कई सेलेब्स आगे आ रहे है. अब विशाल डडलानी ने एक ट्वीट कर बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन

Aryan Khan drug case: क्रूज शिप ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था. आर्यन इस समय ऑर्थर रोड जेल में है. इस मुश्किल समय में किंग खान के सपोर्ट में कई सेलेब्स आ चुके है. अब म्यूजिक कम्पोजर विशाल डडलानी एक्टर के सपोर्ट में उतर आए हैं. विशाल ने एक ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान के समर्थन में पूजा भट्ट, जॉनी लिवर, तापसी पन्नू, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स आ चुके हैं. इस बीच विशाल डडलानी ने एक ट्वीट का जवाब देकर साफ कर दिया कि वो किंग खान के साथ में है. दरअसल, फिल्ममेकर धूपाश्विनी ने ट्वीट कर लिखा, ‘पिछले 30 सालों में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके कितने प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर आज उनके लिए खड़े हैं.’

इस ट्वीट के जवाब में विशाल डडलानी ने लिखा, ‘अगर म्यूजिक कंपोजर्स की गिनती हो रही है तो मैं हूं. अडानी बंदरगाह पर 3000 किलोग्राम तालिबानी ड्रग की खेप से ध्यान भटकाने के लिए और भाजपा विधायक के बेटे द्वारा किसानों की हत्या से ध्यान भटकाने के लिए शाहरुख और उनके परिवार को एक स्मोकस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.’

Also Read: Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में दायर की गई याचिका, सोमवार को होगी सुनवाई

गौरतलब है कि शुक्रवार को आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था. अब उनके वकील सतीश मानशिंदे ने मुंबई सेशन कोर्ट में उनकी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है. फिलहाल स्टारकिड जेल में है.

जिस दिन आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, उस दिन उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन था. बेटे की जमानत नहीं होने पर गौरी अपनी कार में रोती हुई दिखाई दे थी. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,, जिसमें वो अपने हाथों से आंखों को छिपाए हुए थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola