Jharkhand News: पिता महेंद्र सिंह की हत्या के बाद राजनीति में आये विनोद सिंह, जानें उनका अब तक का सफर
माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है. इन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से तीन टर्म के विधायक हैं.
माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है. इन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से तीन टर्म के विधायक हैं. विनोद सिंह ने अपने पिता विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 16 जनवरी 2005 को नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. इसके बाद विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से माले की टिकट पर चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने.
वर्ष 2009 में बगोदर से ही दूसरी बार विधायक चुने गये. 2014 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाये. परंतु 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने तीसरी बार चुनाव जीता. झारखंड विधानसभा में विनोद सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हैं. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.
पिछले 22 वर्षों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जा चुके हैं.
2001 विशेश्वर खां
2002 हेमलाल मुर्मू
2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह
2004 लोकनाथ महतो
2005 अन्नपूर्णा देवी
2006 राधाकृष्ण किशोर
2007 पशुपति नाथ सिंह
2008 इंदर सिंह नामधारी
2010 जनार्दन पासवान
2011 माधव लाल सिंह
2012 रघुवर दास
2013 लोबिन हेंब्रम
2015 प्रदीप यादव
2016 स्टीफन मरांडी
2017 विमला प्रधान
2018 मेनका सरदार
2020 नलिन सोरेन
2021 रामचंद्र चंद्रवंशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










