Vikram Gokhale: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबर को बेटी ने बताया झूठा, बोलीं- दुआ कीजिए

वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबरें हर जगह चल रही है. हालांकि उनके निधन की खबरों पर उनकी पत्नी और बेटी ने खंडन किया है. उनकी पत्नी ने कहा कि वो अभी जिंदा है.
Vikram Gokhle Health: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) की मौत की खबर झूठी है. हालांकि बीते रात से विक्रम गोखले की मौत की खबर चल रही थी. जिसके बाद फैंस काफी दुखी हो गए थे और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे थे. इस बीच अब खबर आ रही है कि एक्टर का निधन नहीं हुआ है. वह वेंटिलेटर पर है. इस बारे में उनकी बेटी ने कहा कि वो लाइफ सपोर्ट पर है.
विक्रम गोखले हैं जिन्दा
विक्रम गोखले के निधन की खबर को उनकी बेटी ने एएनआई को बताया, वह अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर है. उनका निधन नहीं हुआ है. उनके लिए प्रार्थना करते रहे. वहीं, एक्टर की पत्नी वृषाली गोखले ने भी बताया कि उनकी मौत नहीं हुई है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कहा कि, वह कल दोपहर कोमा में चले गए थे. उसके बाद से उन्होंने छूने का जवाब नहीं दिया. वह वेंटिलेटर पर है. डॉक्टर कल सुबह तय करेंगे कि क्या करना है.
"Veteran Actor Vikram Gokhale is still critical and on life support, he has not passed away yet. Keep praying for him," confirms Vikram Gokhale's daughter
(File pic) pic.twitter.com/bs53dFIbxE
— ANI (@ANI) November 23, 2022
वृषाली गोखले ने कही ये बात
वृषाली गोखले ने बताया कि उनकी पति विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हैं. उन्होंने बताया कि हालांकि पहले उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन फिर स्थिति खराब हो गई. उन्हें दिल और किडनी जैसी प्रॉब्लम ��ै. साथ ही बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बन्द कर दिया है.
Also Read: Vikram Gokhale: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर
इन फिल्मों में विक्रम गोखले ने किया है काम
विक्रम गोखले ने 26 साल की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. ये फिल्म साल 1971 में आई थी. इसके अलावा एक्टर ने ‘अग्निपथ’, ‘खुदा गवाह’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘दे दना दन’, ‘मिशन मंगल’, ‘दिल से’, ‘हिचकी’ और ‘भूल भुलैया’ में काम किया है. फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में वो ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के रोल में दिखे थे. इसके अलावा उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया है. मराठी फिल्म अनुमती में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










