ePaper

Shah Rukh Khan की इस फिल्म से Varun Dhawan ने किया था एक्टिंग डेब्यू, इस किरदार में आए थे नजर

Updated at : 11 Aug 2021 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Shah Rukh Khan की इस फिल्म से Varun Dhawan ने किया था एक्टिंग डेब्यू, इस किरदार में आए थे नजर

एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 कि फिल्म माय नेम इज खान से डेब्यू किया था. पर क्या आपको पता है उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म माय नेम इज खान में उनके छोटे भाई की भूमिका में दिख चुके हैं.

विज्ञापन

एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज के दौर के ए ग्रेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से एक्टिंग में डेब्यू किया था. 2010 की फिल्म माय नेम इज खान (My Name Is Khan) ने बतौर असिसटेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं, पर शायद आपको नहीं पता, इस फिल्म में वरुण शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे भाई की भूमिका में दिखे थे. फिल्म में जाकिर खान की भूमिका जिमी शेरगिल ने निभाई थी, जाकिर के यंग किरदार में वरुण धवन दिख चुके हैं.

वायरल हो रहा है फिल्म का ये वीडियो

फिल्म माय नेम इज खान का एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें वरुण जिमी शेरगिल वाली भूमिका में नजर आ रहे हैं. आपको बता दें फिल्म माय नेम इज खान को करण जौहर ने निर्देशित किया था. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नजर आई थी. शाहरुख खान को इस फिल्म के बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था और काजोल ने भी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता था.

https://www.instagram.com/p/CSbeoQAMrjk/?utm_medium=copy_link

दिलवाले में शाहरुख खान के छोटे भाई की भूमिका में नजर आए थे वरुण धवन

2015 में रिलीज रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में वरुण धवन शाहरुख के छोटे भाई की भूमिका में नजर आ चुके हैं.

वरुण धवन ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) और बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) में आलिया भट्ट के साथ रोमांटिक फिल्मों में भूमिकाएँ निभाईं. उन्हें क्राइम थ्रिलर बदलापुर (2015) में क्रिटिक्स से काफी वाहवाही मिली थी. उन्होंने अक्टूबर (2018) फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन पाया था.

वरुण जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ जुग जुग जियो और कृति सैनन के साथ भेड़िया में दिखने वाले हैं. जुग जुग जियो एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी तो भेड़िया हॉरर कॉमेडी है. वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पिछली फिल्म ‘जीरो’ दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी. तब से शाहरुख की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और उनके फैन्स अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola