ePaper

Varanasi News: गुजरात में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, जानें वारदात की वजह

Updated at : 09 Oct 2021 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: गुजरात में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, जानें वारदात की वजह

Varanasi News: गुजरात में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी 29 अगस्त से फरार चल रहा था.

विज्ञापन

Varanasi News: यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एटीएस ने बीते 29 अगस्त से गुजरात के बलसाड़ में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को वाराणसी कैंट स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.

जनपद बलसाड़ के थाना नाला पोंडा में आरोपी इंद्रजीत गौतम ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर वहां से दूर गुजरात के ही जिले नौसारी के थाना चीकली इलाके में शव फेंककर भाग गया. इस घटना के संबंध में थाना चिकली में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. इस घटना के बाद से अभियुक्त इंद्रजीत गौतम लगातार फरार चल रहा था. नौसारी पुलिस के क्राइम ब्रांच को अभियुक्त इंद्रजीत गौतम के वाराणसी में होने की सूचना मिली, जिस पर नौसारी क्राइम ब्रांच ने यूपी एसटीएफ से सूचना साझा करके आवश्यक सहयोग मांगा था.

Also Read: Exclusive: जानिये वाराणसी के उस दुर्गा मंदिर के बारे में, जहां प्रियंका गांधी करेंगी दर्शन-पूजन

इस संबंध में एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने सब-इंस्पेक्टर आलोक सिंह के नेतृत्व में नौसारी क्राइम ब्रांच के साथ आरोपी को पकड़ने के प्रयास में लग गई, जिसके बाद शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त इंद्रजीत गौतम को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: Varanasi News: प्रियंका गांधी की 10 अक्टूबर को वाराणसी में रैली, कार्यकर्ताओं ने जारी किया विवादित पोस्टर

पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बलसाड़ में कलर बनाने वाली कंपनी में काम करता था. वह अपनी-अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ थाना नाला पोंडा क्षेत्र के मोटा पोंडा में रहता था. उसे इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी स्थानीय व्यक्ति से है. इसी शंका के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को एक प्लास्टिक के ड्रम में छुपा दिया था, जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर शव को थाना चिकली क्षेत्र में फेक दिया था.

(रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola