ePaper

वंदे भारत पर पथराव : गुस्से से लाल CM ममता बनर्जी, कहा- बंगाल को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 05 Jan 2023 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
वंदे भारत पर पथराव : गुस्से से लाल CM ममता बनर्जी, कहा- बंगाल को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि जो लोग बंगाल को बदनाम कर रहे हैं, वह उनकी निंदा करती हैं. फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कहा कि वंदे भात ट्रेन क्या है? पुरानी ट्रेन का रंग-रोगन करके नयी ट्रेन के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

विज्ञापन

Vande Bharat Stone Pelting News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर बंगाल में नहीं, बिहार में लोगों ने पत्थरबाजी की. पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की खबर फैलाने वालों के खिलाफ बंगाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी.

वंदे भारत ट्रेन क्या है? पुरानी ट्रेन का रंग-रोगन कर दिया है : ममता

ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि जो लोग बंगाल को बदनाम कर रहे हैं, वह उनकी निंदा करती हैं. फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कहा कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat/Train-18) क्या है? पुरानी ट्रेन का रंग-रोगन करके नयी ट्रेन के रूप में प्रस्तुत किया गया है. जब मैं रेल मंत्री थी, तब हर साल कम से कम 100 नयी ट्रेनें शुरू करती थी. लेकिन, पिछले 11 सालों में एक भी नयी ट्रेन नहीं मिली. यह पहली ट्रेन है.

यात्री सुरक्षा पर भाजपा ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले दिनों हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ट्रेन की सुरक्षा के मुद्दे पर बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला था. भाजपा के एक सीनियर लीडर ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर यही हाल रहा, तो बंगाल को नयी वंदे भारत ट्रेन नहीं मिलेगी. केंद्र सरकार दो और वंदे भारत यहां से चलाने के बारे में विचार कर रही है, लेकिन जब यात्रियों की सुरक्षा ही खतरे में पड़ जायेगी, तो राज्य को ये ट्रेनें नहीं मिलेंगी. केंद्र को इन दोनों ट्रेनों को किसी और राज्य से चलाने पर विचार करना होगा.

Also Read: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर दौड़ी Vande Bharat एक्सप्रेस, रामपुरहाट में यात्रियों ने ली सेल्फी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन