ePaper

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ करें विदेश का टूर, IRCTC लाया है थाईलैंड के लिए स्पेशल पैकेज, जानें किराया

Updated at : 18 Dec 2023 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ करें विदेश का टूर, IRCTC लाया है थाईलैंड के लिए स्पेशल पैकेज, जानें किराया

Thailand Tour Package In 2024: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ साल 2024 में वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Thailand Tour Package In 2024: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों को अपनी भावनाओं का इज़हार करते हैं. यह एक अच्छा मौका है अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और उनके साथ अपनी भावनाएं साझा करने का. इस दिन लोग अपने प्रियजनों को फूल, चॉकलेट, गिफ्ट्स और कार्ड्स भेजकर उन्हें अपनी भावना दिखाते हैं. कई लोग इसे खास बनाने के लिए देश विदेश घूमने का भी प्लान बनाते हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ साल 2024 में वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको कम बजट में विदेश का यात्रा कराया जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

  • इस साल थाईलैंड में सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे

  • कब और कहां से शुरू है यह टूर पैकेज

  • इन जगहों पर घूमाया जाएगा

  • जानें किराया

undefined
इस साल थाईलैंड में सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे

अगर आप पार्टनर के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार प्लान लेकर आया है. इस बार IRCTC आपको थाईलैंड घूमने जा रहा है.

undefined
कब और कहां से शुरू है यह टूर पैकेज

आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर विदेश ट्रिप का खास तोहफा दे सकते हैं. दरअसल IRCTC थाईलैंड के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 फरवरी से लेकर 16 फरवारी 2024 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हो रही है.

Also Read: Lucknow Famous Sweets: ये हैं लखनऊ की फेमस मिठाई, जा रहे हैं घूमने तो स्वाद लेना न भूलें
undefined
इन जगहों पर घूमाया जाएगा

बता दें कि आईआरसीटीसी आपको पटाया के कोरल आइलैंड, अल्काजार शो, बैंकॉक के जेम्स गैलरी और चाओफ़याया क्रूज़, बैंकॉक के कई मंदिरों को दर्शन का कराया जाएगा.

undefined
जानें किराया

बताते चलें कि अगर आप आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज से यात्रा करते हैं तो आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी. बात करें किराए की तो आप अगर सिंगल यात्रा करते हैं तो आपको 69100 रुपये देना होगा. डबल लोग के साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 59500 रुपये किराया देना होगा और तीन लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 59200 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में इन 10 जगहों पर जरूर जाएं, जानिए क्यों है ये खास ?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola