Gyanvapi Survey Live: एएसआई सर्वे की मीडिया रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष को आपत्ति, आज को होगी सुनवाई
Gyanvapi Survey Live Updates: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण जारी है. बुधवार को भी एएसआई की टीम अलग अलग हिस्सों की जांच करने पहुंच गई है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर चुका है, जिसमें उसने एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके बाद से सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष के लोगों की भी सर्वे के दौरान मौजूदगी रहती है. मामले से जुड़ी खबर से अपडेट रहने को जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.
मुस्लिम पक्ष ने की सर्वे रोकने की मांग
वाराणसी में मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे रोकने की फिर मांग की है. कोर्ट में याचिका दाखिल कर सर्वे रोकने की मांग की गई है. मुख्य पांच बिंदुओं को मुस्लिम पक्ष ने आधार बनाया है. अंजुमन इंतजामिया कमेटी याचिका दायर की है.लंच के पश्चात मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई होगी.
Gyanvapi Survey Live: एएसआई सर्वे की मीडिया रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष को आपत्ति
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ज्ञानवापी परिसर में किए जा रहे सर्वे को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर मस्जिद पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई र्ह. इसे गलत करार देते हुए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है. इसमें कहा है कि जिस स्थान का अभी सर्वे शुरू भी नहीं हुआ, उस स्थान को लेकर इंटरनेट, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में गलत और तथ्यहीन रिपोर्ट प्रसारित की जा रही है, जबकि सर्वेक्षण टीम द्वारा कोई भी बयान नहीं दिया जा रहा है.अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने रिपोर्टिंग को तथ्यहीन बताते हुए मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग की है.
Gyanvapi Survey Live: एएसआई का सर्वे जारी, टीम आज भी करेगी विभिन्न हिस्सों की जांच पड़ताल
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण जारी है. बुधवार को भी एएसआई की टीम अलग अलग हिस्सों की जांच करने पहुंच गई है. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Gyanvapi Survey Live : एएसआई सर्वेक्षण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा: सुभाष नंदन चतुर्वेदी
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वेक्षण पर सुभाष नंदन चतुर्वेदी (हिंदू पक्ष के वकील) कहते हैं, एएसआई सर्वेक्षण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है. वे मशीनों और उनके अन्य उपकरणों की मदद से तकनीकी रूप से काम कर रहे हैं.
Gyanvapi Survey Live: धार्मिक चिह्र खंभों की पोस्टिंग का काम चल रहा
एएसआई ने ज्ञानवापी की दीवारों पर लगाए गए प्लास्टर चॉइस और ईट कितने पुराने हैं इसके लिए वीडियो और फोटोग्राफी फोटो देख रही है. पुराने स्टॉक में मालवे को रिलीज़ करने का कार्य जारी है. इसके साथ ही स्टॉक में मिले धार्मिक चिह्र खंबों की पोस्टिंग का काम चल रहा है.
पांच बजे तक जारी रहेगा सर्वे
ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे जारी है. एएसआई की टीम मंगलवार को लंच ब्रेक के बाद ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही है. सर्वे का काम शाम पांच बजे तक जारी रहेगा
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए