ePaper

उर्वशी रौतेला की ये साड़ी की कीमत करेगी आपको हैरान, इतने में तो कार . . .

Updated at : 19 Dec 2020 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला की ये साड़ी की कीमत करेगी आपको हैरान, इतने में तो कार . . .

Urvashi Rautela, Urvashi Rautela hot and Bold Photos, Urvashi Rautela Instagram: उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने आउटफिट के कारण अकसर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों उनकी एक साड़ी की काफी चर्चा हो रही है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी. पिछले दिनों उर्वशी एक शादी में चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनी थीं, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. साथ ही उन्होंने जो जूलरी पहनी थी उसकी कीतम 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने आउटफिट के कारण अकसर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों उनकी एक साड़ी की काफी चर्चा हो रही है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी. पिछले दिनों उर्वशी एक शादी में चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनी थीं, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. साथ ही उन्होंने जो जूलरी पहनी थी उसकी कीतम 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

https://www.instagram.com/p/CI2kCdEhcof/

उर्वशी रौतेला की स्टाइलिस्ट सांची ने किया ये खुलासा

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की स्टाइलिस्ट सांची ने खुलासा किया है, ‘उर्वशी के दोस्त विक्रम सिंह की शादी के लिए उन्हें चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनने का सुझाव दिया. शादी पंजाब में थी. इस साड़ी की कीमत 5 लाख रुपये थी और उसके साथ उन्होंने रोहित इचपिलानी की जूलरी पहनी थी जिसकी कीतम 15 लाख रुपये थे. यह उर्वशी रौतेला के लिए एकदम परफेक्ट थी. मैं उर्वशी के लुक में ब्लिंग का इस्तेमाल करना नहीं भूलतीं.’

https://www.instagram.com/p/CIz6h6eB0AQ/

सोशल मीडिया पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं उर्वशी के

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी इन फोटोज पर सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CIxkediBvFp/

आउटफिट के कारण चर्चा में रहती हैं उर्वशी

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने पहले भी अपने स्टाइल और आउटफिट से कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. उर्वशी रौतेला ने नेहा कक्कड़ की शादी में लगभग 55 लाख का लहंगा पहना था. उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CIxD4LrB_FZ/

महज 17 साल की उम्र में किया था ये खिताब अपने नाम

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने महज 17 साल की उम्र ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था. वह 2011 में उन्हें मिस टूरिस्ज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब दिया गया। वह 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CIw3PufhjP_/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola