UP Election 2022: 27 नवंबर को वोटर बनने का अंतिम मौका, सुबह 10 बजे मतदान केंद्र पर जरूर पहुंच जाएं

जहां आप वोट डालते आए हैं उस बूथ पर सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है. नाम जुड़वाने, हटवाने, नाम और पते में बदलाव करवा सकता है.
Aligarh News: आपके लिए सबसे जरूरी खबर. 27 नवंबर को वोटर बनने का आखिरी मौका है. आपको बनना है वोटर, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, नाम है पर गलत है, पता बदलवाना है तो सुबह 10 बजे अपने बूथ पर पहुंच जाएं. विशेष अभियान दिवस चलाकर नाम को लिस्ट में शामिल कराया जा सकता है. साथ ही मतदाता सूची को देखा भी जा सकता है.
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जहां आप वोट डालते आए हैं उस बूथ पर सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है. नाम जुड़वाने, हटवाने, नाम और पते में बदलाव करवा सकता है.
बूथ पर फॉर्म-6 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए, फॉर्म-6ए किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा नामावली में नाम जुड़वाने के लिए, फॉर्म-7 मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए, फॉर्म-8 मतदाता सूची में किसी भी अशुद्धि को सही कराने के लिए, फॉर्म-8ए एक ही निर्वाचन क्षेत्र में पता बदलवाने के लिए मिलेंगे. इन फॉर्म को फोटो, पता, जन्मतिथि के प्रमाण समेत पोलिंग बूथ पर बीएलओ के पास, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र पर, तहसील के एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय में और जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं.
अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए जहां आप वोट डालते हैं, उस बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम देख सकते हैं. वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search your name electoral roll पर और https://electoralsearch.in पर ऑनलाइन भी अपना नाम देख सकते हैं.
मतदाता सूची में अपना नाम और उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन वेब पोर्टल https://voterportal.eci.gov.in या https://nvsp.in पर कर सकते हैं. इसमें लॉग-इन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर आईडी नंबर या फेसबुक, जीमेल, टि्वटर, लिंक्डइन को इस्तेमाल करें.
(रिपोर्ट:- चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




