ePaper

ममता बनर्जी के बयान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, जिनकी राम जन्मभूमि आंदोलन में कोई भूमिका नहीं,वे दर्द क्या जाने

Updated at : 10 Jan 2024 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के बयान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, जिनकी राम जन्मभूमि आंदोलन में कोई भूमिका नहीं,वे दर्द क्या जाने

ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगी, तब तक देश में हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं होने देंगी. मैं ऐसे उत्सव का समर्थन नहीं करती हूं, जिसमें अन्य समुदायों को अलग रखा जाये. मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं, जो सभी को साथ लेकर चले.

विज्ञापन

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की 22 जनवरी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विपक्षी पार्टियां इसे लेकर भाजपा पर हमलावर होती जा रही हैं. अब मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस समारोह को ‘नौटंकी’ करार दिया है. उनके इस बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि ‘जिन लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई, जिन्हें राम मंदिर पर मस्जिद बनने का दर्द नहीं पता. उन पर ना तो लाठियां बरसाई गईं, न ही उन्हें जेल भेजा गया. वे 500 साल के आंदोलन के बाद बन रहे इस मंदिर का महत्व कभी नहीं समझ सकते. दुनिया के किसी भी धार्मिक स्थल का इतना योगदान नहीं है, जितना राम जन्मभूमि का है. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि ममता दीदी काे सद्बुद्धि दें.

ममता बनर्जी ने आखिर क्या दिया था बयान

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस समारोह को ””नौटंकी”” करार दिया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इस तरह का ड्रामा कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगी, तब तक देश में हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं होने देंगी. मैं ऐसे उत्सव का समर्थन नहीं करती हूं, जिसमें अन्य समुदायों को अलग रखा जाये. ममता बनर्जी ने कहा मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया. मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं, जो सभी को साथ लेकर चले. सबके बारे में बात करे. आपको जो करना है करिये, आप चुनाव से पहले ””नौटंकी”” कर रहे हैं करिए. मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है. मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जबतक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव करने नहीं दूंगी.

Also Read: West Bengal : ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर कसा तंज कहा, केंद्र सरकार गंगासागर के लिए नहीं देती एक भी रुपया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola