UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज अलीगढ़ में फूंकेंगी चुनावी बिगुल, करेंगी रोड शो और जनसभा

Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi gestures to the crowd as she addresses during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000131A)
UP Assembly Election 2022: जनसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी. जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कॉन्ग्रेस उसके लिए कन्हैया कुमार, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को बुलाने की कोशिश की जा रही हैं.
UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अलीगढ़ की कोल, शहर, इगलास के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आज रोड शो और जनसभा के माध्यम से वोट मांगेंगी.
प्रियंका का अलीगढ़ में रोड शो… कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर 12 बजे अलीगढ़ के जाटलैंड इगलास पहुंचेंगी. वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति धनगर के लिए रोड शो किया जाएगा, जिसमें प्रियंका गांधी वोट और सपोर्ट मांगेंगी. इगलास विधानसभा में रोड शो होगा. वहां से दोपहर 2 बजे अलीगढ़ पहुंचकर शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सलमान इम्तियाज के समर्थन में और कोल विधानसभा प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में रोड शो होगा. यह रोड शो एसपी सिटी ऑफिस के सामने से कठपुला, सिविल लाइन समेत पूरे शहरी क्षेत्र में घूमेगा, जो शाम 4 बजे समाप्त होगा.
जनसभा में प्रियंका मांगेंगी वोट… रोड शो समाप्त करने के बाद शाम 4 से 6 बजे तक अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में एक जनसभा का आयोजन होगा. जनसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी. जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कॉन्ग्रेस उसके लिए कन्हैया कुमार, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को बुलाने की कोशिश की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




