ePaper

UP Election 2022: नेहा सिंह राठौड़ के 'यूपी में का बा' पर अब आया पलटवार, देखें वायरल वीड‍ियो

Updated at : 22 Jan 2022 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: नेहा सिंह राठौड़ के 'यूपी में का बा' पर अब आया पलटवार,  देखें वायरल  वीड‍ियो

UP Election 2022: राजनीतिक पार्टियों के गानों के बीच नेहा सिंह राठौर के एक गाने ने तहलका मचाया तो अब एक और गीत वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Election 2022: उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार गानों की धूम है. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते रैली पर रोक है, तो राजनीतिक दलों ने गीतों का सहारा लेना शुरू कर दिया है. राजनीतिक पार्टियों के गानों के बीच नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के एक गाने ने तहलका मचा दिया था. इस गीत के बोल हैं- यूपी में का बा… एक ऐसा गीत जिसके सहारे उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है. वहीं नेहा सिंह के इस गाने पर पलटवार करते हुए एक भोजपुरी गायक खुश्बू यादव ने पहलटवार किया है. खुश्बू यादव के गाने को भी सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने नेहा सिंह रठौर का यूपी में का बा… गाने के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता कहे इंक़लाब बा यूपी में बदलाव बा…इस पर भाजपा नेता रिचा राजपूत ने एक गाने के साथ पलटवार किया. भाजपा नेता ने भोजपुरी गायक खुश्बू यादव गीत ट्वीट कर अखिलेश यादव पर पलटवार किया. रिचा राजपूत ने जो गाना ट्वीट किया उसके बोल थे यूपी में सब बा. नेहा सिंह राठौर ने जहां अपने गाने में भाजपा सरकार की कमियां गिनायी थी तो खुश्बू यादव ने योगी सरकार के कामों का बखान किया है.

Also Read: UP Chunav 2022: पार्टियों के बीच छिड़ा सुर संग्राम, सपा का थीम सॉन्ग ‘खदेड़ा होइबे’ तो भाजपा का ‘भोकाल’
भाजपा का थीम सॉन्ग किया लॉन्च

भाजपा ने अपने कामों और संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने शुक्रवार को एक कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया. थीम सॉन्ग के बोल हैं, ‘सोच ईमानदार, काम दमदार’. थीम सॉन्ग लॉन्च करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था, वो करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि हमारी वरीयता थी कि प्रदेश में कानून का राज हो. हमारी सरकार ने कानून-व्वयस्था को सुदृढ़ करने का काम किया. इस मौके पर यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश विधनासभा चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola