UP Chunav 2022: सेवापुरी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2022 8:48 PM
UP Chunav 2022: छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. वाराणसी जिले में आने वाले सेवापुरी धानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. वाराणसी जिले में शाम पांच बजे तक 58. 80 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. छठे चरण के बाद आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान हुआ. वाराणसी जिले में आने वाले सेवापुरी विधानसभा सीट पर सातवें चरण में 58.80 प्रतिशत मतदान हुआ. वाराणसी जिले में शाम पांच बजे तक प्रतिशत मतदान हुआ. वाराणसी की भी 8 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया. मौजूदा समय में यहां की सभी छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, जबकि एक- एक सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल (सोनेलाल) का कब्जा है.
2012 में नये परिसीमन के बाद सेवापुरी विधानसभा अस्तित्व में आई थी। इसमें गंगापुर विधानसभा का आधा हिस्सा और भदोही की औराई का भी कुछ हिस्सा जोड़ा गया और इस विधानसभा का निर्माण किया गया. सेवापुरी विधानसभा सीट से बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के नील रतन विधायक हैं. उन्होंने 2017 में सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 49,182 मतों से हराया था. यहां 2017 में 64.85 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार यहां से बीजेपी ने नीलरतन पटेल नीलू, सपा ने सुरेंद्र सिंह पटेल, बसपा ने अरविंद कुमार त्रिपाठी और कांग्रेस ने अंजू सिंह को प्रत्याशी बनाया है. 2012 में सेवापुरी से सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल विधायक बने.
-
सेवापुरी विधानसभा में मतदाता
-
कुल संख्या- 3,40,057
-
पुरुष- 1,84,531
-
महिला- 1,55,511
-
थर्ड जेंडर- 15
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










