UP Chunav 2022: रानीगंज विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2022 9:22 PM
UP Chunav 2022: चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में आने वाले रानीगंज विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में शाम पांच बजे तक 50.20 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. चौथे चरण के बाद आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में आने वाले रानीगंज विधानसभा सीट पर भी पांचवे तरण में मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में शाम पांच बजे तक 50.20 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं. इनमें से दो बीजेपी के पास, दो निर्दलीय, दो अपना दल और एक सीट कांग्रेस के पास है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज एक तहसील है. 1931 में रानीगंज के गौरा ब्लाक में लगान बंदी आंदोलन हुआ था. यह एक काफी बड़ा आंदोलन था. वहीं इस विधानसभा सीट की सीमा जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर से जुड़ी हुई है. जिसे विधानसभा के रूप में परसीमन के बाद बदल दिया गया. यह विधानसभा सीट 2012 में परिसीमन के बाद पहली बार अस्तित्व में आई.
प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज में मां बाराही देवी और शनिदेव धाम का प्रसिद्ध मंदिर है. इन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ करने पहुंचते हैं. रानीगंज सीट पर किसी एक दल का दबदबा नहीं रहता है. मतदाता हर पार्टी को मौका देती रहती है. रानीगंज विधानसभा सीट से वर्तमान समय में भाजपा के अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा विधायक हैं. इस सीट पर 2012 के पहले तक बसपा के कैंडिडेट जीतते रहे हैं. 2012 में सपा और 2017 में भाजपा को रानीगंज सीट मिली.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
-
ब्राह्मण- 80 हजार
-
पिछड़ा वर्ग- 60 हजार
-
क्षत्रिय- 50 हजार
-
मुस्लिम- 40 हजार
-
यादव- 20 हजार
रानीगंज विधानसभा में मतदाता
-
कुल मतदाता- 3,34,179
-
पुरुष- 1,77,226
-
महिला- 1,56,951
-
थर्ड जेंडर- 2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










