UP Chunav 2022: बिलग्राम मल्लावां विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 6:28 PM
UP Chunav 2022: तीसरे चरण के बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. हरदोई जिले में आने वाले बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में मतदान हुआ. हरदोई जिले में शाम पांच बजे तक 55.29 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. तीसरे चरण के बाद आज चौथे दूसरे चरण का मतदान हुआ. हरदोई जिले में आने वाले बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. हरदोई जिले में शाम पांच बजे तक 55.29 प्रतिशत मतदान हुआ. बिलग्राम-मल्लावां, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. इस सीट (Bilgram Mallanwan Assembly Seat) पर पहली बार कांग्रेस के जेपी मिश्रा 1962 में विधायक बने थे. 1967 में निर्दल और 1969, 1974 में कांग्रेस के टिकट पर लालन शर्मा ने जीत दर्ज की.
2002 में बदले सियासी समीकरण ने इस सीट पर बसपा को काबिज किया. जिसके बाद 2002 और 2007 में लगातार दो बार कृष्ण कुमार सिंह विधायक रहे. वहीं 2012 में बसपा के टिकट पर बृजेश कुमार विधानसभा पहुंचे. वर्तमान में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष कुमार सिंह की है, जिन्होंने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभाष पाल को हराकर जीत हासिल की थी.
बिलग्राम मल्लावां विधानसभा में कुल मतदाता 3,80,967 हैं. यहां पिछली बार 62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बार कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने आशीष सिंह, सपा ने बृजेश कुमार वर्मा, बसपा ने सतीश वर्मा और कांग्रेस ने सुभाष पाल को प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में बीजेपी के आशीष सिंह यहां से विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










