ePaper

UP Chunav 2022: गोरखपुर सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: गोरखपुर सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 51.98  % मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर गोरखपुर की सीटों पर होगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं. सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.

इस चुनाव की सबसे ज्यादा हॉट सीट गोरखपुर है, जहां से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताल ठोंक रहे हैं. समाजवादी पार्टी की ओर से सुभावती शुक्ला मैदान में हैं. सुभावती के पति दिवंगत उपेंद्र दत्त शुक्ला, बीजेपी के उपाध्यक्ष थे. वहीं इस सीट से आजाद समाज पार्टी के नेता चन्द्रशेखर भी चुनावी मैदान में हैं. पिछले 33 सालों में हुए कुल 8 विधानसभा चुनावों में 7 बार BJP और 1 बार हिन्दू महासभा जीती है. 2002 में हिंदू महासभा के टिकट पर डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल जीते थे. इस सीट को बीजेपी की परंपरागत सीट माना जाता है. साल 1989 के बाद से केवल बीजेपी ही इस सीट से जीती है.

गोरखपुर शहर सीट पर कुल 4 लाख 50 हजार मतदाता है. इनमें सबसे अधिक 95 हजार मतदाता कायस्थ जाति के हैं. इसके बाद 55 हजार ब्राह्मण, 55 हजार मुस्लिम, 25 हजार क्षत्रिय, 45 हजार वैश्य, 25 हजार निषाद, 25 हजार यादव, 20 हजार दलित और 30 हजार सैनी (माली) जाति के मतदाता हैं. शेष वोटर अन्य जातियों के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola