UP Chunav 2022: चिल्लूपार विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:23 PM
UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले चिल्लूपार विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में आने वाले चिल्लूपार विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे 52.07% मतदान हुआ. गोरखपुर जिले में शाम पांच बजे तक 53.90 प्रतिशत मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर गोरखपुर की सीटों पर होगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं. सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी.
चिल्लूपार विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आती है. इस सीट से वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी के विनय शंकर तिवारी विधायक हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राजेश त्रिपाठी को को 3,359 मतों से हराया था. विनय शंकर तिवारी को इस बार समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. विनय शंकर तिवारी के पिता हरिशंकर तिवारी इस सीट से 6 बार विधायक रहे.
चिल्लूपार सीट से मौजूदा विधायक बसपा के विनय शंकर तिवारी हैं. हालांकि अब वह सपा में शामिल हो गए हैं. उनका जन्म 15 फरवरी 1966 को हुआ था. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है.
चिल्लूपार विधानसभा में मतदाता
-
कुल मतदाता- 4,29,058
-
पुरुष- 2,31,046
-
महिला- 1,97,228
-
अन्य- 04
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










