UP Breaking News Live: 800 सोलर लाइट्स से रोशन होगी अयोध्या, 43.3 मेगावाट का प्लांट की हो रही स्थापना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: अलीगढ़ में खैर कोतवाली क्षेत्र के टैटीगांव रोड पर भानेरा गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर ने मैक्स पिकप गाड़ी में टक्कर मार दी. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए. यह सभी पलवल में एक सत्संग में शामिल होने के बाद खैर तहसील के गांव भारैरी लौट रहे थे. यह हादसा रविवार की शाम 7.30 बजे हुआ है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

800 सोलर लाइट्स से रोशन होगी अयोध्या

अयोध्या सोलर लाइट्स से जगमगाएगी. इसके लिये प्रमुखता 43.3MW का सोलर प्लांट लगाई जा रही है. अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या प्रभु राम की नगरी है और भगवान राम सूर्यवंश के राजा थे. इससे प्रेरित होकर हम अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रहे हैं. 800 सोलर लाइट्स, 150 सोलर हाईमास्क लगाए गए हैं. अयोध्या अपनी आवश्यकता का बहुत बड़ा प्रतिशत सोलर एनर्जी से प्राप्त करेगी.

यूपी में क्रिसमस एवं नववर्ष पर जब्त की गई लगभग 1.20 लाख लीटर अवैध शराब

अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही योगी सरकार को क्रिसमस एवं नववर्ष पर बड़ी सफलता मिली है. 21 दिसंबर 2023 से 04 जनवरी 2024 तक प्रदेश स्तर पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कुल 4,588 मुक्दमे पंजीकृत किए गए, जिसके अंतर्गत लगभग 1.20 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गई. अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 1,398 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही को गई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को मिली राहत, आचार संहिता उलंघन मामले में नहीं होगी कार्रवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को बड़ी राहत मिली है. नोएडा के दादरी थाने में दर्ज आचार संहिता और कोविड नियमों के उलंघन मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी है.इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस चार्जशीट और कार्रवाई पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कैलिफोर्निया के श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

हम अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना चाहते हैं क्योंकि हमारे पीएम ने संकल्प लिया था- मेयर गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हम अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना चाहते हैं क्योंकि पीएम मोदी ने संकल्प लिया था. हम अयोध्या को स्वच्छ रखने के तरीकों के बारे में कई दिनों से यहां जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं. इसी के मद्देनजर यहां स्कूली छात्र शहर को साफ करने के लिए इकट्ठा हुए हैं.

गाजियाबाद में नाबालिग लड़की के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

गाजियाबाद जिले ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके नाबालिग चचेरे भाई (14) ने दुष्कर्म किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया. सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola