UP Breaking News Live: नो योर आर्मी फेस्टिवल का समापन, तीन दिन में 35 हजार लोगों ने देखी सेना की कार्यशैली
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन है. गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद मंदिर में ही जनता दर्शन कार्यक्रम लगाएंगे. फिर सीएम योगी राप्तीनगर में झरना टोला के नीना थापा के इंटर कॉलेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
नो योर आर्मी फेस्टिवल का समापन, तीन दिन में 35 हजार लोग पहुंचे
लखनऊ छावनी में ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल’ रविवार को एक भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया. 5 जनवरी को शुरू हुए इस तीन दिवसीय महोत्सव हर वर्ग के लोग उपस्थित थे. यह उत्सव विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच लोकप्रिय था, जो भारतीय सेना की शक्ति को देखने के लिए हजारों की संख्या में आए थे और उन्हें सशस्त्र बलों में विभिन्न कॅरियर अवसरों के बारे में जानने का अवसर मिला. इस दौरान सूर्या कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, सूर्या कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर खुकरी नृत्य, कलारीपयट्टू, सैन्य बैंड, सैन्य डॉग शो सहित शानदार आकर्षण जैसे हॉट एयर बैलूनिंग और रॉक क्लाइबिंग का आयोजन किया गया.

अयोध्या में सोमवार से गूंजेेगी चिन्मयानंद बापू की रामकथा
योगी सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग की ओर से 8 जनवरी से 24 मार्च तक रामकथा होगी. इसी क्रम में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक पहली कथा चिन्मयानंद बापू की होगी. रामकथा पार्क के कागभुसुंडि मंच पर इसका आयोजन होगा। प्रातः 10 से दोपहर एक बजे तक रामायण पर आधारित प्रवचन-व्याख्यान होगा.
अखिलेश यादव दो लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव,
अखिलेश यादव दो लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि कन्नौज के अलावा उनके लिए एक और सीट तलाशी जा रही है. आजमगढ़ से चाचा शिवपाल यादव का नाम लिया जा रहा है. इसके अलावा मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव के नाम की चर्चा है. गाजीपुर से अफजाल अंसारी का नाम भी तय मना जा रहा है. मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने इस चर्चा को सही बताया है. हाल ही में अखिलेश यादव व सपा के कई वरिष्ठ नेता अफजाल अंसारी की बेटी की शादी में शामिल हुए थे. तभी से चर्चा का बाजार गर्म था. अब अखिलेश यादव ने भी इस पर मुहर लगा दी है.
घर-घर दीप जलाने पर बोली डिंपल यादव, घी भी पहुंचाएं बीजेपी कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर घर दिए जलाने के संदेश पर बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे सूचना मिली है कि घर-घर दीपक जलाने का संदेश आया है. बीजेपी के संगठन के लोग गांव-गांव जाएंगे. मेरा उनसे कहना है कि आप घर-घर घी पहुंचाएं जिससे लोग घर में घी के दिए जला पाएं.
अयोध्या दौरे पर जाएंगे यूपी कांग्रेस नेता, प्रभारी अविनाश पांडे ने कही यह बात
यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने भगवान राम चंद्र के मूल्यों और कार्यों को समाज में लागू किया. भगवान राम हमारे दिलों में हैं. हम 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन अयोध्या आशीर्वाद लेने जाएंगे और उत्तर प्रदेश और भारत के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे.
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी रेयाज अंसारी सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और 25 हजार के इनामी बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी, उसके दामाद और दो अज्ञात के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है. गाजीपुर के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर पांच डाकिनगंज निवासी गोपाल जायसवाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पैतृक जमीन पर पारिवारिक बंटवारा पिता और चाचा के बीच हुआ था. भाई बेचू प्रसाद और मैंने हिस्से पर मकान बनाया था. भाई बेचू प्रसाद के निधन के बाद 2021 में उनकी पत्नी शकुन्तला देवी बंटवारे के बाद वर्ष 2021 में अपना हिस्सा 81 वर्ग मीटर बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी के दामाद शहर कोतवाली के सट्टी मस्जिद निवासी ऐहतशाम को बैनामा कर दी और बनारस जाकर रहने लगी. कुछ दिन बाद रेयाज अंसारी के साथ उसका दामाद ऐहतशाम अंसारी व अन्य दो लोग घर आए और जबरदस्ती मुझे गाड़ी में बैठाया और लेकर चले गए. वहां रेयाज अंसारी व उसके साथ के लोगों द्वारा मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए धमकी दी. उन्होंने कहा कि मकान मुझे दे दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. घटना के बारे में पत्नी और बच्चों को बताया तो पूरा परिवार सहमा हुआ था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए