UP Breaking News Live: ‘सोलर पॉवर’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’ अयोध्या

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज CATS-UPSIC सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करेंगे.इसी के साथ कंप्लेंट-अपीलीय ट्रैकिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे. इसमें शिकायतों-अपीलों की ई-फाइलिंग में सुविधा होगी. बता दें कि यह सॉफ्टवेयर ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा के लिए है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

‘सोलर पॉवर’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’ अयोध्या

अयोध्या ‘सोलर पॉवर’ से रोशन होगी. यहां के माझा रामपुर हलवारा ग्राम में 40 मेगावाट बिजली उत्पादन करने में सक्षम सोलर पावर प्लांट के विकास व संचालन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार 200 करोड़ रुपये की लागत से 165 एकड़ में सोलर पावर प्लांट का विकास व संचालन किया जा रहा है.

बीजेपी विधायक को एसडीएम को धमकाने के मामले में दो साल की सजा

एसडीएम को धमकाने के मामले में महसी के बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह को कोर्ट ने दो साल की सजा और 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है. विधायक पर यह आरोप 2002 में लगा था. उन पर एसडीएम कार्यालय में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अधिकारी से दुर्व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप था.

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर 06 जनवरी को आएगा फैसला

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट मामले में 06 जनवरी को फैसला आएगा. बताया जा रहा है कि एएसआई ने याचिका देकर चार सप्ताह का समय मांगा है. उनका कहना है कि फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में भी एक मुकदमा चल रहा है. साथ ही राम मंदिर उद्घाटन की तारीख नजदीक होने का हवाला भी दिया गया है. बताया जा रहा है कि एएसआई ने वाराणसी जिला जज की कोर्ट में चार सप्ताह तक ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक न करने का आवेदन किया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 1991 के लंबित मामले लार्ड विश्वेश्वर मामले में भी सर्वें रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. ऐसे में दूसरी प्रति तैयार करने में समय लगेगा. इसलिए रिपोर्ट सार्वजनिक न की जाए और समय दिया जाए.

यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त

यूपी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे. साथ में ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बन गई. दोपहर बाद अचानक तेज बारिश होने से तापमान और गिर गया. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

मेरठ में किसान ने एसडीएम ऑफिस के बाहर स्वयं को आग लगाई

मेरठ के मवाना एक किसान ने एसडीएम ऑफिस के सामने खुद को आग लगा ली. किसान वन विभाग द्वारा जोती गई अपनी खड़ी फसल का मुआवजा मांगने गया था. अलीपुर मोरना निवासी किसान जगदीप ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसके ऊपर कपड़े आदि डालकर आग बुझाई. किसान की हालत गंभीर बनी हुई है.

बाबरी केस पक्षकार इकबाल अंसारी को मिला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता

अयोध्या में प्रस्तावित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी निमंत्रण मिला है. यह निमंत्रण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भेजा है.

UP Breaking News Live: 'सोलर पॉवर' से रोशन होगी 'सूर्यवंश की राजधानी' अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola