UP Breaking News Live : लखनऊ के मलिहाबाद में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, तीन की मौत
UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदू पक्ष ने पूजा पाठ करना शुरू कर दिया है. जिससे नाराज चल रहे मुस्लिम पक्ष ने आज वाराणसी बंद का एलान किया है. मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद कर जुमे का नमाज शांतिपूर्वक पढ़ने की अपील की गई. अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने बंद का एलान किया है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
लखनऊ के मलिहाबाद में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, तीन की मौत
लखनऊ के मलिहाबाद में जमीन के विवाद को लेकर गोलीबारी हो गई. इसमें पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है. हमलावर काली थार गाड़ी से आए थे. जमीन की पैमाइश के दौरान गोलीबारी हुई है. मृतकों के नाम फरहीन, हमज़ा और मुनीर बताए जा रहे हैं. एक व्यक्ति को गोलीकांड के बाद हार्ट अटैक भी पड़ा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आईजीपी स्थित ज्यूपिटर हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति वंदन अभियान के उद्धाटन समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विभिन्न सम्मेलनों में एक उत्साह देखने को मिला था. इस अधिनियम के बाद अब कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा और देश की संसद में पहुंचने से नहीं रोक सकता है. देश में पहली बार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हे महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया. इसी का परिणाम है कि वर्ष 2019 में 6 महिलाओं से शुरू हुई बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में आज बुंदेलखंड की 63 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं. इससे पहले सीएम योगी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पाजंलि और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
वाराणसी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, बाजार रहे बंद
वाराणसी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. बड़ी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचे. जगह कम पड़ने के कारण नमाजियों को वापस भेज दिया गया. मुस्लिम समुदाय का बाजार बंद का आह्वान भी सफल रहा.
वाराणसी में जुमे की नमाज के लिए जुटे नमाजी, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर
व्यास जी तहखाने में पूजा शुरू करने के विरोध में वाराणसी बंद का आह्वान किया गया है. ज्ञानवापी में मुस्लिम समुदाय जुमे की नमाज के लिए जुट रहा है. पुलिस व आरएएफ मौके पर तैनात है. ड्रोन से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.
पीएम मोदी फरवरी से करेंगे चुनावी रैलियों का आगाज, विशेष रथ से रोड शो की हो रही है तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी से चुनावी रैलियों का आगाज करेंगे. इसके लिए विशेष रथ रोड शो की भी तैयारी हो रही है. पीएम मोदी पहले चरण में यूपी में 3 रैलियां कर योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी की सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में रैली होनी है. पीएम की अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, पश्चिम क्षेत्र में रैली होगी. वहीं ब्रज क्षेत्र की रैली अलीगढ़ में कराने की तैयारी हो रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए