UP Breaking News Live : कारसेवकों पर फायरिंग मामले में बोले शिवपाल यादव, आदेश का किया था उल्लंघन
UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ के विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से संवाद करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आज नामांकन करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
कारसेवकों पर फायरिंग मामले में बोले शिवपाल, आदेश का किया था उल्लंघन
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने इटावा में कहा कि अयोध्या में कारसेवकों ने आदेश का उल्लंघन किया था. संविधान की रक्षा के लिए गोली चली थी. कोर्ट के आदेश का पालन किया गया था.
सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे.

कानपुर IIT में छात्रा ने फांसी लगाकर की सुसाइड, 10 दिन पहले लिया था पीएचडी में एडमिशन
कानपुर आईआईटी में प्रियंका नाम की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. जानकारी के मुताबिक छात्रा ने 10 दिन पहले ही पीएचडी में एडमिशन लिया था. एडीसीपी एसीपी, कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं.
योगी कैबिनेट के बैठक में गन्ने का मूल्य 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा, सेमी कंडक्टर नीति को भी मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुए कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है. इसके तहत गन्ने की तीनों ही किस्मों में 20 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है.
योगी कैबिनेट के बैठक में इन प्रस्तावों को भी दी गई सहमति
योगी कैबिनेट ने सेमी कंडक्टर नीति को भी मंजूरी दे दी है.
चौरी-चौरा के नाम पर होगा मुंडेरा नगर पंचायत का नाम
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य एवं स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में छूट की मंजूरी दे दी गई है.
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है.
दारा सिंह चौहान ने एमएलसी पद के लिए किया नामांकन दाखिल, सीएम योगी रहे मौजूद
दारा सिंह चौहान ने विधानसभा सदन पहुंचकर विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया. इस दौरान सीएम योगी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए