UP Breaking News Live: पीर पंजाल, राजौरी-पुंछ के दक्षिणी क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां तेज हुई
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 4.00 बजे गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की. साथ ही खिचड़ी का भोग चढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति का शुभ अवसर है. मैं सभी भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं. यह पूरे देश में अलग-अलग रूपों और नामों से मनाया जाता है. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
पीर पंजाल, राजौरी-पुंछ के दक्षिणी क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां तेज हुई
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात नियंत्रण में हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों में पीर पंजाल और राजौरी-पुंछ के दक्षिणी क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है. हालांकि, जनरल पांडेय ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में हिंसा में काफी गिरावट आई है. 76वें सेना दिवस परेड को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा, ”पश्चिमी सीमाओं पर जम्मू-कश्मीर के हालात नियंत्रण में है, मगर पिछले कुछ महीनों में पीर पंजाल और राजौरी-पुंछ के दक्षिणी क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है.” उन्होंने कहा, “नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम है, लेकिन घुसपैठ की कोशिशों से यह स्पष्ट है कि सरहद पार आतंकी ढांचा अब भी बरकरार है.
सीतापुर में चीनी मिल में स्टीम टैंक फटने से दो की मौत, पांच घायल
सीतापुर में थाना रामकोट जवाहरपुर चीनी मिल में स्टीम टैंक फटने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर सीतापुर में चीनी मिल में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है. उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने दुघर्टना में असमय काल-कवलित लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.
अयोध्या में कांग्रेस नेता के साथ धक्का-मुक्की, झंडा लेकर चलने का विरोध
अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ एक श्रद्धालु ने धक्का-मुक्की की. श्रद्धालु का कहना था कि कांग्रेस नेता पार्टी का झंडा लेकर क्याें लाया गया. श्रद्धालु ने कांग्रेस नेता से झंडा छीन लिया और उसे फाड़ने की कोशिश की. इस धक्का-मुक्की के बीच पुलिस पहुंच गई. इसी बीच मौका पाकर श्रद्धालु भाग निकला. बताया जा रहा है कि पार्टी का झंडा लेकर आने पर अन्य श्रद्धालुओं ने भी विरोध किया.
शीत लहर के चलते अयोध्या में 20 जनवरी तक स्कूल बंद
शीत लहर के चलते अयोध्या में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त परिषदीय राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड सहित एवं केजीबीवी विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद रहेंगे. प्रयोगात्मक परीक्षाएं यथावत चलती रहेंगी. शिक्षक, शिक्षा मित्र अनुदेशक एवं अन्य सभी कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व करते रहेंगे. 21 को रविवार, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, 23 जनवरी को स्कूल दोबारा खुलेंगे. जिलाधिकारी नितीश कुमार ने ये आदेश जारी किए हैं.
अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेता, सरयू में लगाई डुबकी
यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय मकर संक्रांति के मौके पर अयोध्या पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अराधना मिश्रा मोना सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे अविनाश पांडेय ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरयू में डुबकी लगाई.
सभी नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक-चंपत राय
महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामलला की मूर्ति का अभिषेक सभी नदियों के जल से होगा. सभी जगह से जल कलश में पहुंच रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए