UP Board Exam 2022: कानपुर में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर DM ने की बैठक, मुख्य सचिव भी रहे शामिल

Updated at : 16 Mar 2022 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam 2022: कानपुर में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर DM ने की बैठक, मुख्य सचिव भी रहे शामिल

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी कर दी गई है. जारी टाइम टेबल के अनुसार, बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी.

विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक की. डीआईओएस ने बताया कि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर परीक्षकों का डाटा अपलोड हो चुका है. बोर्ड की ओर से ड्यूटी तय होना बाकी है. कानपुर में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

केंद्रों की निगरानी के लिए उड़नदस्ता गठित किया जाएगा

घाटमपुर और बिल्हौर के एक-एक स्कूल को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. केंद्रों की निगरानी के लिए उड़नदस्ता गठित किया जाएगा. दसवीं कक्षा में अध्ययनरत 47 हजार 380 विद्यार्थी व 12 वीं कक्षा में 44 हजार 648 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Also Read: Uttar Pradesh: सोने का मास्क पहनने वाले कानपुर के गोल्डन बाबा लापता, तलाश में जुटी पुलिस
सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से हों लैस- मुख्य सचिव

वहीं, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीआईओएस को नकल विहीन परीक्षा कराने व सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने को कहा है. प्रश्नपत्रों को पुलिस बल की सुरक्षा में रखने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव को लेकर BJP में खींचतान शुरू, कानपुर में एक सीट पर आठ दावेदार

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 की डेटशीट जारी कर दी गई है. जारी टाइम टेबल के अनुसार, बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी. हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. छात्र परीक्षा की डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, जिसका लिंक upmsp.edu.in है.

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • 24 मार्च 2022 – हिन्दी

  • 26 मार्च 2022 – गृह विज्ञान

  • 28 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट

  • 30 मार्च 2022 – कम्प्यूटर

  • 1 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी

  • 4 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान

  • 6 अप्रैल 2022 – विज्ञान

  • 8 अप्रैल 2022 – संस्कृत

  • 11 अप्रैल 2022 – गणित

Also Read: Kanpur Election Results 2022: कानपुर में 69 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, सपा ने जीती इतनी सीटें
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

  • 4 मार्च 2022 – हिंदी

  • 26 मार्च 2022 – भूगोल

  • 28 मार्च 2022 – गृह विज्ञान

  • 30 मार्च 2022 – पेंटिंग आर्ट

  • 1 अप्रैल 2022 – अर्थशास्त्र

  • 4 अप्रैल 2022 – कंप्यूटर

  • 6 अप्रैल 2022 – अंग्रेजी

  • 8 अप्रैल 2022 – रसायन विज्ञान / इतिहास

  • 11 अप्रैल 2022 – शारीरिक शिक्षा

  • 13 अप्रैल 2022 – गणित / बॉयोलॉजी

  • 15 अप्रैल 2022 – भौतिक विज्ञान

  • 18 अप्रैल 2022 – सामाजिक विज्ञान

  • 19 अप्रैल 2022 – संस्कृत

  • 20 अप्रैल 2022 – नागरिक शास्त्र

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola