ePaper

रालोजपा की बैठक में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Updated at : 30 Jun 2023 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
रालोजपा की बैठक में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिरसा मुंडा, डॉ भीमराव अंबेडकर, स्व रामविलास पासवान, स्व रामचन्द्र पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद बीएनएस डीएवी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस गिरिडीह पहुंचे. इस दौरान गिरिडीह पहुंचने के बाद मंत्री पशुपति कुमार पारस का लोजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा व डॉ भीम राव अंबेडकर समेत अन्य के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री पशुपति कुमार पारस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार समेत अन्य कई मुद्दों पर बैठक करेंगे.

पशुपति कुमार पारस ने बिरसा मुंडा के चित्र पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिरसा मुंडा, डॉ भीमराव अंबेडकर, स्व रामविलास पासवान, स्व रामचन्द्र पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद बीएनएस डीएवी के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.

Also Read: झारखंड: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में नौ बसों में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जल गयीं आठ बसें, मची अफरा-तफरी

संगठन विस्तार समेत अन्य कई मुद्दों पर करेंगे बैठक

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचने के बाद 101 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल मौके पर मौजूद थे. मंत्री पशुपति कुमार पारस मुख्य रूप से संगठन विस्तार समेत अन्य कई मुद्दों पर बैठक करेंगे.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव है बटकुरी, जहां नक्सली कभी नहीं दे सके दस्तक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola