ePaper

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास करें तीरंदाज, अर्जुन मुंडा ने 31 प्लेयर्स को दिये किट

Updated at : 02 Jan 2022 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास करें तीरंदाज, अर्जुन मुंडा ने 31 प्लेयर्स को दिये किट

jharkhand news: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के दामादिरी स्पोर्टस मैदान में 31 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बांटे. इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास करने पर जोर दिया. साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

विज्ञापन

Jharkhand news: सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां के दामादिरी स्पोर्टस मैदान में जिला तीरंदाजी संघ के 31 तीरंदाजों के बीच इंडियन राउंड के तीन-धनुष समेत स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया. यहां आयोजित सादे कार्यक्रम में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों के बीच किट का वितरण किया. मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा खरसावां का दामादिरी मैदान खेल के मामले में काफी उर्वरक रहा है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जिला तीरंदाजी संघ के स्थापना के बाद से ही यहां के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है. दामादिरी मैदान से अर्जुना एवार्डी तीरंदाज दीपिका कुमारी, पलटन हांसदा, मंगल हो, गोरा हो जैसे 28 अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए हैं.

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आनेवाले समय में इसी मैदान से निकले तीरंदाज ओलंपिक गेम्स में निश्चित रूप से देश के लिये पदक जीतेंगे. उन्होंने तीरंदाजों को रिकर्व और कंपाउंड राउंड के तीर-धुनष भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने तीरंदाजों को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया.

Also Read: झारखंड में नाइट कर्फ्यू व स्कूल-कॉलेज बंद करने की तैयारी, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्या दिये सुझाव
लगन के साथ कड़ी मेहनत करें तीरंदाज, एकाग्रता भी जरूरी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों से लगन और एकाग्रता के साथ कड़ी मेहनत करने को कहा. उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजों से कहा कि स्वर्ण पदक को लक्ष्य बना कर उसे हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत करें. उन्होंने सभी तीरंदाजों से अनुशासन में रहकर कोच के निर्देशन में खेलने को कहा. इस दौरान करीब एक घंटे तक केंद्रीय मंत्री ने यहां समय गुजारे.

उन्होंने कहा कि तीरंदाजों को बेततर ढंग से प्रशिक्षण लेकर दक्ष बनाना है, ताकि आनेवाले दिनों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होनेवाले विभिन्न स्पर्द्धाओं में सफलता हासिल कर सकें. मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती, जिला तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष मंगल सोय, उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, हिमांशु मोहंती, सेफाली खंडवाल, जीतेन रविदास आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola