तांत्रिक के मायाजाल में फंसे गांववाले, श्मशान से दो लड़कियों को पकड़ा और डायन समझकर बाल काट डाले

Updated:
विज्ञापन
तांत्रिक के मायाजाल में फंसे गांववाले, श्मशान से दो लड़कियों को पकड़ा और डायन समझकर बाल काट डाले

जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र में डायन के आरोप में दो छात्राओं को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया है. घटना गादी टेलवा गांव की है जहां एक बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों को डायन होने के आरोप में बंधक बनाया है. हालात ये हैं कि स्थानिय पुलिस भी मौके पर पहुंची है लेकिन ग्रामीणों के आगे उन्हें लड़कियों को उनके कब्जे से छुड़ाने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है.

बता दें कि सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा में 22 मई को एक पांच माह का बच्चा मरा था. बच्चे की मौत के बाद परिवारजनों को एक तांत्रिक ने बताया कि इस बच्चे की मौत डायन के कारण हुई है. उसके बाद घर के लोग उस डायन की तालाश में जुट गए. उन्होंने श्मशान की निगरानी शुरु कर दी जहां बच्चे को दफनाया गया था. मृत बच्चे की निगरानी में परिजन व ग्रामीण दो दिनों से रात के अंधेरे में श्मशान का चक्कर काट रहे थे.

सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे ग्रामीणों को उसी स्थान पर दो लड़की घूमती नजर आई. उन्होंने डायन होने के शक में दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और गांव ले आए. दोनों लड़कियां निकट के गांव घांसितरी की बताई जा रही है. गुस्से में ग्रामीणों और मृत बच्चे के परिजनों ने पकड़ी गई दोनों लड़कियों की बाल काट दी. ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है.

Also Read: बिहार में लॉकडाउन के दौरान कैसे बनेगा वाहन का E- PASS, आसान तरीके से जानिए यात्रा अनुमति की पूरी प्रक्रिया

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन