ePaper

बरसोल में भीषण सड़क हादसा में दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया रोड, देखें Photos

Updated at : 25 Jun 2023 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
बरसोल में भीषण सड़क हादसा में दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया रोड, देखें Photos

पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे रोड के किनारे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है.

विज्ञापन
undefined

पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक पर बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. एनएच 49 के किनारे स्थित यात्री शेड से रविवार की सुबह करीब 7 बजे अलकतरा से भरा एक टैंकर के टकराने से यात्री शेड ध्वस्त हो गया. घटना में दो की मौत हो गई.

undefined

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से विश्रामागार के मलबे और टैंकर को हटवाया. मलबे के नीचे एक वृद्ध महिला दबी हुई मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी.

undefined

टैंकर कोलकाता की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इस दुर्घटना में एक वृद्ध महिला और एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हैं. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिसके बाद एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया है.

undefined

घटनास्थल पर बहरागोड़ा इंस्पेक्टर और बरसोल के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं. खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों और दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

undefined

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर घटनास्थल पर हाईवे को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

undefined

ग्रामीणों के विरोध से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे हुए हैं. वहीं पुलिस-प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola