Tunisha Sharma: शीजान खान ने घर के खाने के साथ डिमांड की ये चीजें,नहीं कटवाना चाहते जेल में बाल,जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
Tunisha Sharma: शीजान खान ने घर के खाने के साथ डिमांड की ये चीजें,नहीं कटवाना चाहते जेल में बाल,जानें वजह

तुनिशा सुसाइड केस में शीजान खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. शीजान को जेल का खाना नहीं भा रहा. ऐसे में उन्होंने घर के बने खान की मांग की है. साथ ही शीजान ने फैमिली मेंबर्स और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी है.

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide Case: 20 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने सुसाइड कर लिया. तुनिशा की मौत से टीवी इंडस्ट्री चौंक गई क्योंकि इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था. तुनिशा सुसाइड केस में उनके को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शीजान पर एक्ट्रेस की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए है. शीजान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, एक्टर ने कस्टडी के दौरान कुछ चीजों की डिमांड की है.

शीजान ने मांगा घर का खाना

तुनिशा सुसाइड केस में शीजान खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. शीजान को शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से हिरासत के दौरान घर का बना खाना मांगने के लिए वसई कोर्ट में आवेदन दाखिल की. इसके साथ ही शीजान ने अस्थमा के लिए इनहेलर का इस्तेमाल करने की मांग की है.

शीजान खान ने बाल नही काटने की गुजारिश की

शीजान खान ने फैमिली मेंबर्स और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी है. साथ ही हिरासत में रहते हुए उसके बाल नहीं काटे जाएं इसके लिए भी अनुरोध किया है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी वजह का खुलासा एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने किया. रिपोर्ट के अनुसार, “जिस मोंमेट वो बाहर आता है, उसे अपने और परिवार के लिए आजीविका के लिए कमाना होगा. इसलिए उसका अपीयरेंस उसके लिए सबसे अधिक मायने रखता है.

Also Read: Tunisha Sharma की मौत पर प्रत्युषा बनर्जी के पिता को याद आई अपनी बेटी, बोले- तुनिशा का हुआ मर्डर…
शीजान खान के वकील ने कही ये बात

शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया है कि सोमवार को शीज़ान के परिवार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उन्होंने कहा, सोमवार सुबह 11 बजे तक इंतजार कीजिए, हम हर बात पर सफाई देंगे.’ मैं शीजान के परिवार के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. पूछे गए प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दिया जाएगा. बता दें कि शीजान की बहन शफाक नाज ने बीते दिन इंडिया टीवी से बातचीत में कहा था कि, शीजान निर्दोष है. शफाक ने कहा था, “मैं समझती हूं कि इन सभी अटकलों के बीच लोग हमारा पक्ष और हमारी आवाज सुनना चाहते हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, जल्द ही सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा और सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आएगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola