तृणमूल कांग्रेस के नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को बंगाल में सबसे बड़ा वायरस बताया, दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

Updated at : 22 Nov 2020 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता अणुब्रत मंडल ने भाजपा को बंगाल में सबसे बड़ा वायरस बताया, दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ करार दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अणुब्रत मंडल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘बंगाल में सबसे बड़ा वायरस’ करार दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य में सत्तासीन दल के दिन अब गिनती के रह गये हैं.

तृणमूल कांग्रेस की बीरभूम इकाई के अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में कहा कि दिलीप घोष ‘मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हों’. इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब दिया कि वह मंडल के गुस्से को काबू में करके रखेंगे.

अणुब्रत मंडल ने कहा था, ‘मैं उनके (भाजपा के) प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से आग्रह करता हूं कि हमारे जिले में आयें और मेरे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलें. मैं उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं.’

Also Read: ममता बनर्जी पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा हमला, बोले, तृणमूल को प्रशांत किशोर और उनकी टीम के पास गिरवी रख दिया

इस बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता ने पहले बहुत शोर मचाया है और यह बयान उनके पहले के बयानों से बेमेल है.

उन्होंने कहा, ‘अणुब्रत मंडल लंबे समय से इस तरह के बयान दे रहे हैं. लेकिन गुस्सा…. शोर का स्तर अब कम होता दिखाई दे रहा है. मुझे लगता है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही ऑडियो स्पीकर (अणुब्रत की आवाज) का कनेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जायेगा. हम यह करके रहेंगे.’

Also Read: दीपांकर ने बिहार चुनाव में कांग्रेस को महागठबंधन के लिए ‘बहुत बड़ी शर्मिंदगी’ करार दिया, बंगाल चुनाव पर कही यह बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा बीरभूम की जनता को अणुब्रत मंडल के लोगों के आतंक से मुक्त करना चाहती है और बीरभूम ‘इस समय बम बनाने का केंद्र बन गया है’.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola