माघ मास का त्रयोदशी तिथि कल, आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां करें कंफ्यूजन दूर

Updated:
विज्ञापन
माघ मास का त्रयोदशी तिथि कल, आज रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां करें कंफ्यूजन दूर

Trayodashi Tithi in Magh month 2024: माघ मास की त्रयोदशी तिथि कल 08 फरवरी दिन गुरुवार को है. लेकिन प्रदोष व्रत आज ही रखकर प्रदोष काल में देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाएगी.

विज्ञापन

Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व है. माघ माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय त्रयोदशी तिथि की जाती है. इसलिए आज ही प्रदोष व्रत रखकर प्रदोष काल में देवों के देव महादेव की पूजा की जाएगी. वहीं माघ मास की त्रयोदशी तिथि कल 08 फरवरी दिन गुरुवार को है. क्योंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है, इसलिए त्रयोदशी तिथि 08 फरवरी दिन गुरुवार को है. पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 7 फरवरी यानी आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 8 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर होगी. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में होती है और आज त्रयोदशी तिथि शाम के समय में पड़ रही है, इसलिए प्रदोष व्रत आज ही रखकर भगवान शिव की पूजा आज शाम में की जाएगी.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola