ePaper

Travel Tips: ये हैं दुनिया के 5 सबसे सस्ते देश, यहां घूमकर विदेश यात्रा का सपना हो सकता है साकार

Updated at : 28 Sep 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Travel Tips: ये हैं दुनिया के 5 सबसे सस्ते देश, यहां घूमकर विदेश यात्रा का सपना हो सकता है साकार

Cheapest countries that have Lower Currency Value Than Indian Rupees: अगर आप विदेश घूमने के शौक़ीन हैं लेकिन नई जगह की करेंसी और खर्चे से परेशान हैं तो हम आपको इस परेशानी का सॉल्यूशन बता रहे. चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां की करेंसी की कीमत अन्य देशों के मुकाबले काफी कमजोर है.

विज्ञापन
undefined

वियतनाम

वियतनाम पर चीन ने 1000 साल, फ्रांस ने 100 साल और अमेरिका ने 10 साल तक शासन किया था. लेकिन अब यह तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था मानी जाती है. मानव विकास सूचकांक (HDI-2016) में इस देश का स्थान 115वां है जो कि भारत से बेहतर है क्योंकि 2016 में भारत की रैंक 188 देशों में 131 थी. “वियतनामी दोंग” 3 मई, 1978 से वियतनाम की मुद्रा है. इसे स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम जारी करता है. इस देश का सकल घरेलू उत्पाद 240 अरब डॉलर और प्रति व्यक्ति आय $ 2783 है. क्या आप यह बात जानते हैं कि भारत के एक रुपये के बदले कितने वियतनामी दोंग प्राप्त किये जा सकते हैं. यहां एक रुपए की कीमत 301.03 है. अगर आप बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वियतनाम देश आपको काफी सस्ता पड़ेगा.

undefined

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है.कुल 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है. यहाँ की राजधानी जकार्ता है. यहां एक रुपए की कीमत 188. 31 इंडोनेशिया रुपिया है. इस देश में भी आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं. यकीन मानिए यहां आपका 50 से 60 हजार में या फिर उससे भी कम में आपके विदेश घूमने का सपना सच हो सकता है. यहां रहने से लेकर खाने-पीने तक आपका खर्च 10,000 रुपए तक आएगा.

undefined

श्रीलंका

समुद्र तटों, पहाड़ों, हरी-भरी हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों का घर श्रीलंका भारतीयों के बीच काफी फेमस है. भारत का एक रुपये 4.44 श्रीलंकाई रुपया के बराबर है. अगर श्रीलंका जाना आपका ख्वाब है तो पैसों की चिंता न करें. बेफिक्र होकर जाएं और अपने परिवार को भी साथ ले जाएं.

undefined

नेपाल

माउंट एवरेस्ट और दुनिया की सात बाकी सबसे ऊंची पर्वत चोटियां नेपाल में हैं. कोई आश्चर्य नहीं कि बैकपैकर्स इस देश में शौक से जाते हैं. भारतीयों को एक फायदा यह भी है कि उन्हें नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है. और करेंसी भी काफी कम है. 1 भारतीय रुपया 1.60 नेपाली रुपये के बराबर है.

undefined

पैराग्वे

पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में स्थित देश है. ये देश अक्सर उन यात्रियों की पहली पसंद नहीं होता है, जो ब्राजील या अर्जेंटीना जैसे पड़ोसी देशों को पसंद करते हैं. हालांकि पैराग्वे के अपने खास डेस्टिनेशन हैं, जो प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाते हैं. यहां भारत का एक रुपया 88.99 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola