ePaper

कोलकाता में प्रचार के लिए उतरे बीजेपी के सितारे, आप भी देखिए नजारे

Updated at : 02 Apr 2021 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में प्रचार के लिए उतरे बीजेपी के सितारे, आप भी देखिए नजारे

बंगाल चुनाव 2021 में इस बार सभी दलों ने फिल्म स्टार्स को विधानसभा पहुंचाने की ठान ली है. तृणमूल कांग्रेस की तरह इस बार भाजपा ने भी बड़ी संख्या में टॉलीवुड के स्टार्स को टिकट दिया है. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने श्रावंती चटर्जी के साथ मिलकर पायल सरकार के लिए प्रचार किया. इन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

विज्ञापन
undefined

टॉलीवुड की दो नायिकाएं. श्रावंती चटर्जी और पायल सरकार. पायल सरकार को भाजपा ने बेहला पूर्व विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

undefined

पायल सरकार के साथ दूसरी बेहद खूबसूरत अदाकारा श्रावंती चटर्जी हैं. वह पायल की बाजू वाली विधानसभा सीट बेहला पश्चिम से चुनाव लड़ रही हैं.

undefined

टालीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने बेहाला में टॉलीगंज की दो अभिनेत्रियों पायल सरकार और श्रावंती चटर्जी के लिए मांगा वोट.

undefined

सितारों से सजे इस प्रचार अभियान के दौरान सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

undefined

तपती गर्मी में इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने की कोशिश की.

undefined

भाजपा के इन तीन सितारों ने लोगों को विजय का प्रतीक दिखाया.

undefined

श्रावंती और पायल के साथ खुली जीप पर सवार बाबुल सुप्रियो ने लोगों को कभी गीत सुनाये, तो कभी नारे लगवाये.

undefined

श्रावंती चटर्जी ने लगातार रास्ते पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola