Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया
Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलिंपिक का तीसरा दिन भारत के लिए खास रहा. इस दिन बेटियों का जलवा रहा. मेरीकॉम ने जीत के साथ आगाज करते हुए प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं पीवी सिद्धु ने बैडमिंटन सिंगल्स में परचम लहराया.
भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से हराया
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. पुल ए के 12वें मुकाबले में जर्मनी की टीम ने भारत को 2-0 से हरा दिया. ग्रुप ए में भारतीय टीम इस समय लगातार दूसरी हार के साथ प्वाइंट टेबल पर सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गयी है.
जर्मनी ने भारत के खिलाफ दागा दूसरा गोल, स्कोर 2-0
भारत के खिलाफ जर्मनी ने दो-0 की बढ़त बना ली है. तीसरे क्वार्टर में खेल के 35वें मिनट में जर्मनी की ओर से कैटरीना ऐनी श्रोडर ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को शानदार बढ़त दिलाया.
जर्मनी के खिलाफ भारत ने गंवाया पेनल्टी स्ट्रोक, स्कोर अब भी 1-0 पर
महिला हॉकी में जर्मनी के खिलाफ भारतीय टीम ने पेनल्टी स्ट्रोक गंवा दिया है. भारत की ओर से गुरजीत कौर ने मौका गंवाया. भारत के पास स्कोर को बराबर करने का बड़ा मौका था. तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-0 है.
महिला हॉकी में भारत के खिलाफ जर्मनी ने दागा पहला गोल, स्कोर 1-0
महिला हॉकी में भारतीय टीम के खिलाफ जर्मनी ने पहला गोल दागा. जर्मनी की कप्तान नाइक लोरेंज ने पहले क्वार्टर में ही 12वें मिनट में पहला गोल दागा.
स्विमिंग में भारत को निराशा, साजन प्रकाश सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम
भारतीय तैराक साजन प्रकाश सोमवार को हीट दो में चौथे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे. पिछले महीने इटली में एक मिनट 56.38 सेकेंड के समय के साथ निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक का ‘ए’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाले साजन एक मिनट 57.22 सेकेंड के समय के साथ 38 तैराकों के बीच 24वें स्थान पर रहे. ओलंपिक में हिस्सा ले रहे दो अन्य भारतीय तैराक माना पटेल और श्रीहरि नटराज पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं.
टोक्यो में सिल्वर जीतकर भारत लौटी मीराबाई चानू, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मीराबाई चानू स्वेदेश लौट आयी हैं. भारत लौटने पर चानू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए