Live Updates

Tokyo Olympics : नौकायन में भारत के अर्जुन और अरविंद सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलिंपिक का एक दूसरा दिन भारत के लिए खुशी और गम से भरा रहा है वहीं आज तीसरा दिन काफी अहम है. आज भारत के पास निशानेबाजी में मेडल बटोरने का मौका है. मनु भाकर और सिंधु पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं हॉकी, टेबल टेनिस, स्वीमिंग, बॉक्सिंग के भी आज मुकाबले हैं.

विज्ञापन

नौकायन में भारत के अर्जुन और अरविंद सेमीफाइनल में

भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय जोड़ी ने 6 : 51 . 36 का समय निकाला. सेमीफाइनल्स 28 जुलाई को होंगे.

स्विमिंग में भारत को झटका, श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूके

टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्विमिंग में बड़ा झटका लगा है. तैराक श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गये हैं.

भारत ने गवांये 5 पेनल्टी कॉर्नर, हार की बड़ी वजह

भारत की हार की बड़ी वजह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना रहा. भारत को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे गोल करने में भारतीय खिलाफ नाकाम रहे. जिसमें तीन बार रुपिंदर पाल सिंह ने गंवाये. जबकि हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने एक-एक मौके गंवाये.

भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को स्पेन से

भारत का अगला मुकाबला मंगलवार 27 जुलाई को स्पेन के खिलाफ होगा. स्पेन का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक गोवर्स ने दो गोल दागे, भारत की ओर से दिलजीत ने दागे एक गोल

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक गोवर्स ने 40वें और 42वें मिनट में दो गोल दागे. इसके अलावा टिम ब्रैंड ने 51वें मिनट में, जोशुआ बेल्ट्ज ने 26वें, एंड्रयू फ्लिन ओगिलवी ने 23वें, थॉमस जेरेमी हेवर्ड ने 21वें और जेम्स डेनियल बील ने 10वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाया. भारत की ओर से केवल दिलजीत सिंह ने एक गोल दागे.

ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी में भारत को 7-1 से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष हॉकी में भारत को एक गोल के मुकाबले 7 गोल से हराया. ग्रुप ए में भारत इस समय दो मैच में एक हार और एक जीत के साथ 3 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैच में दो जीत के साथ 6 अंक लेकर अपने ग्रुप में टॉप पर बनी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola