Tokyo Olympics Day 6: बैडमिंटन, तीरंदाजी में भारत ने पदक की ओर बढ़ाया कदम, बॉक्सिंग में मैरी कॉम का सफर समाप्त
Tokyo Olympics 2020 : भारत के लिए ओलंपिक में आज का दिन शानदार रहा है. पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ दिन की शुरुआत की. तीरंदाजी में स्टार आर्चर अतनु दास क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं. जबकि पीवी सिंधू भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. ओलंपिक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
बॉक्सिंग में मैरीकॉम कोलंबिया की बॉक्सर से हारकर ओलंपिक से बाहर
बॉक्सिंग में महिलाओं के 51 किग्रा के अंतिम 16 में मैरीकॉक कोलंबिया की बॉक्सर वालेंसिया से हारकर बाहर हो गयी हैं. मैरीकॉम को वालेंसिया ने 3-2 से हराया.
एथलेटिक्स में भारत के अभियान का आगाज करेंगे दुतीचंद और साबले
ओलिंपिक भारतीय एथलेटिक्स दल शुक्रवार को तोक्यो में अपने अभियान का आगाज करेगा जबकि पदक उम्मीद भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चार अगस्त को चुनौती पेश करेंगे. भारत के 26 सदस्यीय दल में से सिर्फ चोपड़ा ही तोक्यो आने से पहले यूरोप में अभ्यास कर सके. उन्होंने ओलंपिक से पहले तीन ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले लेकिन पहले दो में स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले रहे थे.
मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल में 5वें स्थान पर
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन (प्रिसीजन) में 5वें स्थान पर हैं. भारत की ही शूटर राही सरनोबत 25वें स्थान पर हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए