Olympics : भारतीय 4X400 रिले टीम ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, फिर भी फाइनल में नही बना पाई जगह
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020 LIVE) में भारतीय महिला हॉकी टीम (india Women Hockey team) इतिहास रचने से चूक गयी है. भारतीय टीम को ब्रिटेन ने 3-4 से मात दी. वहीं भारत के पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
भारतीय 4X400 रिले टीम ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड
भारतीय पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम ने शुक्रवार को यहां एशियाई रिकार्ड तोड़ा लेकिन वह तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंच पायी. मोहम्मद अनस याहिया, टॉम नोह निर्मल, राजीव अरोकिया और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी दूसरी हीट में चौथे स्थान पर रही.
कोरोना की चपेट में आने से ताकत में आयी कमी : अदिति अशोक
तोक्यो ओलंपिक में पदक की दौड़ में शामिल भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने कहा कि कोरोना वायरस के चपेट में आने के बाद उनकी ताकत कम हुई है जिससे उनका खेल भी प्रभावित हुआ है. अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी और दो बोगी बनायी जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर हैं.
फाइनल में जगह नहीं बना पाए बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन हाजी एलियेव से हार गये हैं. अब कांस्य पदक के लिए बजरंग पूनिया का एक मुकाबला बचा है. एक मुकाबला जीतकर बजरंग कांस्य पदक जीत सकते हैं.
फाइनल के लिए बजरंग पूनिया का मुकाबला शुरू
सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया का मुकाबला शुरू हो गया है. बजरंग पूनिया और तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव के बीच कांटे की टक्कर हो रही है.
कुछ देर में शुरू होगा बजरंग पूनिका मुकाबला
बजरंग पुनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव से होगा. ये मुकाबला 2.45 से शुरू होगा.
गोल्फर अदिति अशोक ला सकती हैं मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में एक और मेडल आ सकता है. भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ तोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में एेतिहासिक ओलिंपिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं. अदिति महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए