Tiger Shroff की इस फिल्म का सेटअप होगा 2090 में सेट, Priyanka Chopra की इस फिल्म का हुआ था बुरा हाल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jul 2021 5:05 PM
Tiger Shroff Ganpat is set up in the era of 2090, the story revolves around the aftermath of future world war: टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म गणपत को लेकर खबर आ रही है कि मूवी का बैकग्राउंड साल 2090 में सेट किया गया है. इस फिल्म में टाइगर से साथ कृति सनन नजर आने वाली हैं.
टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म गणपत को लेकर खबर आ रही है कि मूवी का बैकग्राउंड साल 2090 में सेट किया गया है. इस फिल्म में टाइगर से साथ कृति सनन नजर आने वाली हैं. आपको बता दें इस फ्यूचरिस्टिक कहानी वाली फिल्म को लेकर टाइगर बेहद उत्साहित हैं. नवंबर 2020 में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था. गणपत टाइगर श्रॉफ की मेगा बजट एक्शन मूवी है.
https://www.instagram.com/p/CRokFTqHkaj/
प्रियंका चोपड़ा की लवस्टोरी 2050 का हुआ था बुरा हाल
आपको बता दें इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की फिल्म लव स्टोरी 2050 जो एक फ्यूचरिस्टिक कहानी पर आधारित थी, साल 2008 में रिलीज हुई थी. आपको बता दें प्रियंका और हरमन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. अब सुपर 30 और क्वीन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके विकास बहल की अगली फिल्म गणपत इस थीम पर कितनी खरी उतरेगी ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा.
2022 में रिलीज होगी गणपत
गणपत के मोशन पोस्टर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ की इस नई फिल्म जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा. साल के शुरू में ही फिल्म ‘गणपत’ का मोशन पोस्टर इसके टाइटल के साथ रिलीज किया गया था, जिसमें लिखा था गणपत पार्ट 1, जिससे पता चलता है कि यह एक ऐक्शन सीरीज है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी.
कृति सनन के अलावा उनकी बहन नुपूर भी नजर आ सकती हैं
खबरों कि मानें तो टाइगर श्राफ की इस फिल्म से कृति की बहन नुपूर भी नजर आने वाली हैं. लेकिन अब नुपूर ने इस पर अपनी बात रखी है.
2014 में हीरोपंति के साथ टाइगर ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू
टाइगर श्रॉफ ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज फिल्म ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की ‘बागी 3’ है. यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी. पहले ओपनिंग वीक में फिल्म ‘बागी 3’ ने 87 करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था. ‘बागी 3’ को अहमद खान ने निर्देशित किया था और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










