ePaper

टाइगर श्रॉफ ने पूल में फ्लॉन्ट किए एब्स, तो फैंस ने कमेंट में दिशा पटानी को लेकर पूछ लिया ये सवाल

Updated at : 08 Feb 2021 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ ने पूल में फ्लॉन्ट किए एब्स, तो फैंस ने कमेंट में दिशा पटानी को लेकर पूछ लिया ये सवाल

Tiger Shroff shirtless photo : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुके हैं. साथ ही टाइगर एक से बढ़कर एक स्टंट करते रहते है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. अब एक्टर ने अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर किया है. इस फोटो में वो स्विमिंग पूल में नजर आ रहे है. फैंस उनके एब्स देखकर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तसवीर पोस्ट की हैं. तसवीर में वो पूल में अपने एब्स वाली बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यदि हर संडे ऐसा होता…’. एक्टर के इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है. अबतक इस तसवीर पर 1,147,170 लाइक्स आ चुके है. वहीं फैंस इसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CK-w5lgnfXm/

एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप मालदीव को मिस कर रहे हैं या मालदीव वाली को.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘आप हमारा हर संडे परफेक्ट बना देंगे.’ एक यूजर ने लिखा, ‘पानी में आग.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप इतने हॉट क्यों हो.’ एक यूजर ने लिखा, ‘पानी में धूम-धड़ाका.’ वहीं कई यूजर्स फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है.

Also Read: क्या मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिया लिखा ये पोस्ट? फोटो देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एबन हायम्स ने लिखा, ”इंटरनेट पर तहलका मचा दो ब्रो.” बता दें कि एबन हायम्स उनके बहन कृष्णा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड है. टाइगर और एबन अक्सर एक दूसरे की तसवीरों पर कमेंट करते रहते है. हाल ही में एक्टर ने ‘कैसनोवा’ गाना रिलीज किया था. इससे पहले उन्‍होंने अपना पहला सिंगल ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज़ किया था, जिसमें उनका अंदाज और डांस देखकर लोगों ने उनकी खूब तारीफ किया था.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप को लेकर अकसर चर्चा होती रहती हैं. हाल ही में टाइगर और दिशा वेकेशन एंजॉय करने के लिए मालदीव गए हुए थे, लेकिन दोनों ने साथ में कोई तस्वीर शेयर नहीं की. नए साल के मौके पर दिशा का ऐसा ही अंदाज़ देखने को मिला था जब उन्होंने व्हाइट बिकिनी में कहर ढाया था. और अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश किया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola