Tiger 3 Box Office Collection Day 4: टाइगर 3 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Tiger 3 Box Office Collection Day 4: टाइगर 3 तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जानें टोटल कलेक्शन

सलमान खान और कैटरीना कैफ-स्टारर टाइगर 3 अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, रिलीज के चौथे दिन इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. मूवी ने मात्र 20 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. दर्शक एक्शन थ्रिलर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. साथ ही टाइगर और पठान के कैमियो पर भी थियेटर्स में खूब तालियां बज रही हैं.

undefined

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, यह साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. हालांकि चौथे दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई. जी हां इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के बीच बीते दिनों विश्व कप सेमीफाइनल मैच खेला गया था. जिसका असर टाइगर 3 की कमाई पर पड़ा.

undefined

ट्रेड एनालिसिस पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, टाइगर 3 ने बुधवार को 20.1 करोड़ रुपये कमाए. वहीं मंगलवार को फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक टाइगर 3 का चार दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 167.60 करोड़ रुपये हो गया है.

undefined

रविवार 12 नवंबर को रिलीज हुई टाइगर 3 ने रविवार को 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की. सोमवार को फिल्म ने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मंगलवार को टाइगर 3 ने 44 करोड़ रुपये कमाए और बुधवार को 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

undefined

टाइगर 3, गदर 2 में शामिल होकर 150 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है. सनी देओल की इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल ने चार दिनों में 173 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, सलमान बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान को मात देने में असफल रहे.

undefined

बाल दिवस के मौके पर सलमान खान ने जुहू में बच्चों के लिए टाइगर 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. बच्चों और उनके पेरेंट्स से खचाखच भरे सभागार में सलमान का स्वागत किया गया. भांगड़ा ढोल की थाप के साथ सलमान ने सिनेमा हॉल में एंट्री की. सलमान बच्चों के साथ खेल रहे थे और उनके प्यार और प्रशंसा का आनंद ले रहे थे.

undefined

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं. यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी में तीसरी और वाईआरएफ जासूसी यूनिवर्स में पांचवीं है. जासूसी फिल्म में शाहरुख खान का एक्शन से भरपूर कैमियो भी है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

undefined

कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा, “टाइगर 3 इस दिवाली देश भर के लोगों के लिए जो व्यापक मनोरंजन लेकर आ रही है, ये देखना वास्तव में आनंददायक है.”

undefined

उन्होंने कहा, ”दर्शकों को सिनेमा हॉल में जाते देख काफी मजा आ रहा है. देश के सभी कोने खुशी से सिनेमाघरों में नाच रहे हैं! दर्शकों का उत्साह, जयकार और सीटियां इस त्योहारी सीज़न के दौरान सिनेमाघरों में उनके द्वारा बिताए गए अविश्वसनीय समय को दर्शाती हैं.”

undefined

टाइगर 3 की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म थियेटर में उतरने के तीन महीने बाद ओटीटी पर आ सकती है. इसके राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास ही आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola