Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान की फिल्म ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, कई जगहों पर शोज हुए हाउसफुल

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर उत्साह अब टॉप पर पहुंच गया है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग 4 नवंबर से शुरू हो गई थी, और कई जगहों पर तो शोज हाउसफुल हो गए हैं. दूसरे दिन एडवांस बुकिंग ने पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने और पठान, जवान और गदर 2 जैसी लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. सलमान खान की टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग कुछ राज्यों में शुरू हो गई है, और फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. खासकर मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में.

सुबह के शो से लेकर आधी रात तक के शोज कई थियेटर्स में हाउसफुल हो चुके हैं. फैंस में टाइगर को देखने की दीवानगी इतनी है कि कई ने तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो लिए हैं. बता दें कि फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत हुई है. फिल्म ने 7,392 शो में 1.42 लाख से अधिक टिकट बेचे और अपनी एडवांस बुकिंग के पहले दिन लगभग 4.2 करोड़ रुपये की कमाई की.

टाइगर 3 के हिंदी 2डी शो ने 7,231 शो में कुल 1,38,804 टिकट बेचे, जबकि इसके हिंदी आईमैक्स 2डी शो ने 109 शो में कुल 2,713 टिकट बेचे.

रविवार को फिल्म के हिंदी 4DX शो के 52 शो में केवल 513 टिकट बिके. रविवार को टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें महाराष्ट्र (1.47 करोड़), दिल्ली (1.16 करोड़), तेलंगाना (74.32 लाख), पश्चिम बंगाल (70.90 लाख), गुजरात (63.68 लाख), केरल (54.67 लाख), और उत्तर प्रदेश (51.35 लाख) में बेचे गए हैं.

अब तक की शानदार एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल के मुताबिक, फिल्म नेट बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने अबतक पीवीआर आईनॉक्स आउटलेट्स पर 47,000 टिकटें और सिनेपोलिस में 9,100 टिकटें बेचीं, जिससे कुल 56,100 टिकटें बिक गईं.

एडवांस बुकिंग के आंकड़े साबित करते हैं कि सलमान खान भी बॉक्स ऑफिस किंग हैं. कई जगहों पर तो एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं टिकट प्राइज की बात करें तो आप 120 रुपये से लेकर 1600 रुपये में इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं.

टाइगर 3 में शाहरुख खान एक बार फिर से पठान अवतार में नजर आएंगे, और फैंस दोनों खानों को अपनी शानदार उपस्थिति के साथ स्क्रीन पर आग लगाते हुए देखने के लिए रोमांचित हैं.

टाइगर 3 टाइगर फिल्म की तीसरी किस्त है – वाईआरएफ का पहला जासूसी ब्रह्मांड है. फिल्म में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं और इमरान हाशमी पहले कभी नहीं देखे गए खलनायक अवतार में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










